Valentine Day 2020: ये प्यारे मेसेज आपके पार्टनर के चेहरे पर लाएंगे स्माइल

Valentine Day 2020: साल का सबसे रोमेंटिक दिन आ ही गया जिसका लव कपल बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्यार का दिन वेलेंटाइन डे जो कि पूरी दुनिया में 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन लव कपल एक दूसरे को स्पेशल फील करवाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं कुछ कपल इस डे को स्पेशल बनाने के लिए साल भर से प्लानिंग करने लगते हैं। इसी बीच आज हम आपके लिए वेलेंटाइन के मौके पर कुछ रोमेंटिक Valentine SMS लेकर आए हैं। जिसे भेजकर आप अपने पार्टनर के चेहरे पर स्माइल ला सकते हैं।
1. दिल की किताब में गुलाब उनका था।
रात की नींद में वो ख्वाब उनका था।
है कितना प्यार हमसे जब ये हमने पूछ लिया।
मर जाएंगे बिना आपके ये जवाब उनका था।
2. आँखों की गहराई को समझ नहीं सकते।
होंठों से कुछ कह नहीं सकते।
कैसे बयां करें हम आपको हाल इस दिल का।
तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
3.कसूर तो था इन निगाहों का।
जो चुपके से दीदार कर बैठी।
हमने तो खामोश रहने की ठानी थी।
पर बेवफा ये जुबान इजहार कर बैठी।
4.कितना प्यार है इस दिल में तेरे लिए।
अगर बयां कर दिया तो।
तू नहीं ये दुनिया मेरी दिवानी हो जायेगी।
5.होती नहीं है मोहब्बत सूरत से।
मोहब्बत तो दिल से होती है।
सूरत उनकी खुद-ब-खुद लगती है प्यारी।
कदर जिनकी दिल में होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS