Valentine Day 2020: अगर आपको भी दोस्ती में होने लगा है ये एहसास, तो फोरन कह डालें दिल के जज्बात

Valentine Day 2020: अगर आपको भी दोस्ती में होने लगा है ये एहसास, तो फोरन कह डालें दिल के जज्बात
X
एक लड़का और लड़की की दोस्ती ज्यादा अच्छी मानी जाती हैं। दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता होता है जिसे हम खुद अपने मर्जी से चुनते हैं। लेकिन कई बार दोस्ती की इतनी खास हो जाती है कि हमें पता ही नही चलता कि कब दोस्त से प्यार हो गया... ऐसे में आज हम आपको कुछ संकेत बताने जा रहें हैं।

Valentine Day 2020: दोस्ती एक बहुत ही खूबसूरत रिश्ता होता है। हर किसी की लाइफ में एक दोस्त तो जरूर होता है। जिससे वो अपनी मन की हर बात बिना कुछ सोचे दिल खोलकर शेयर करता है। लड़की हो या लड़का हर किसी को एक दोस्त की जरुरत तो होती ही है... यह दोस्त मां, पिता, भाई या बहन के रूप में भी हो सकता है।

एक लड़का और लड़की की दोस्ती ज्यादा अच्छी मानी जाती है। दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता होता है जिसे हम खुद अपने मर्जी से चुनते हैं। लेकिन कई बार दोस्ती की इतनी खास हो जाती है कि हमें पता ही नही चलता कि कब दोस्त से प्यार हो गया... ऐसे में आज हम आपको कुछ संकेत बताने जा रहें हैं। जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि कहीं आपको अपने दोस्त से प्यार तो नही गया, तो चलिए क्या हैं वो संकेत हम आपको बताते हैं।

ज्यादा बातचीत होने लगे

एक दोस्त ही होता है जो आपके मूड को अच्छे से जानता है। जब आप अपसेट होते हैं या टेंशन में होते हैं तो आपके मूड को रिफ्रेश करना भी आपके दोस्त को अच्छे से आता है। प्रॉब्लम छोटी हो या बड़ी आपका दोस्त हमेशा आपके साथ ही खड़ा मिलता है। आपके दोस्त के एक कॉल से आपका दिन बन जाता है। अगर बात घंटों होने लगे तो समझ जाएं कि कुछ तो गड़बड़ है।

ज्यादा मुलाकात होने लगे

ज्यादा मिलने से आप एक दूसरे को अच्छे से जानने लगते हैं। लेकिन अगर आप अपने बिजी शेड्यूल से भी अपने दोस्त से मिलने का टाइम निकाल लेते हैं। तो समझ जाइए कि आपकी दोस्ती प्यार में बदल रही है।

बातें सीक्रेट रहने लगें

अगर आपका फ्रेंड सर्कल बड़ा है। लेकिन आप दोनों आपस में ज्यादा बातें शेयर करने लगेंं। बात शेयर करते समय आपका दोस्त आपके कहे। यार ये बात किसी और से शेयर नहीं करना। ये बात हम दोनों के बीच ही रहनी चाहिए। ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि आपके दोस्त के दिल में आपके लिए प्यार है।

तालमेल बेहतर होने लगे

जब एक लड़का और लड़की दोस्त होते हैं। तो उनके लवर बनने के चांस ज्यादा होते हैं। क्योंकि वे एक-दूसरे की फीलिंग्स को समझते हैं। किसे क्या पसंद और क्या नहीं, इसकी जानकारी दोस्त से ज्यादा और किसी को नहीं होती। ऐसे में दोस्त अगर दिल का भी अच्छा हो तो उसके प्यार में पड़ना लाजिमी है।

फिजिकल रिलेशन में न हो कोई हिचक

अपोजिट सेक्स एक-दूसरे के तरफ हमेशा आकर्षित करते हैं। ऐसे में देखा जाता है कि लड़का या लड़की अपने फ्रेंड से उस तरह बिहेव करने लगते हैं जैसे वो कपल हों। इसका सीधा मतलब फिजिकल रिलेशन से निकाला जाता है। ऐसे में आप समझ जाएं कि आपकी दोस्ती प्यार में तब्दील हो रही है।

Tags

Next Story