शादी के लिए देखने आ रहा है लड़का तो आपके लिए बहुत काम का है यह लेख

इस बात में कोई दो राय नहीं कि शादी के लिए पहली बार लड़की से मिलने पर लड़का भी लड़कियों की तरह छोटी छोटी बातें नोटिस करता है। यह बात सुनने में आपको शायद अटपटी लेकिन सच यही है। लड़के के मन में कई सवाल होते हैं। कई ऐसी चीजें भी होती हैं जिन्हें वो मीटिंग में शेयर नहीं करते, लेकिन मन ही मन में बहुत कुछ नोटिस करते हैं। आपका सेंस ऑफ ह्यूमर, हाव भाव, आपके ड्रेसिंग सेंस यहां तक की आपके बाल भी नोटिस करते हैं। वहीं अगर आपको भी शादी के लिए कोई लड़का देखने आने वाला है, तो यकीन मानिए ये लेख आपके लिए बहुत काम का साबित हो सकता है(What Men notice In First Meeting)। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि शादी के लिए लड़की देखने आ रहा लड़का लड़की में क्या चीजें नोटिस करता है।
हाइट
- लड़का सबसे पहले लड़की की हाइट देखता है। पहली बार मिलने पर लड़के का ध्यान सबसे पहले उसकी हाइट पर जाता है। लंबी और छोटी लड़की से लड़के दूर भागते हैं। इसका यह भी मतलब नहीं है कि उन्हें लम्बी या छोटी लड़कियां बिल्कुस नहीं पसंद होती। यह उनकी लम्बाई पर निर्भर करता है।
मुस्कान
- एक अच्छी मुस्कान किसी का भी दिल जीत सकती है। जो लड़कियां मुस्कुराती हैं उन्हें काफी अट्रेक्टिव माना जाता है। ऐसी लड़कियों की तरफ लड़के ज्यादा अट्रेक्ट होते हैं। लेकिन आप मुस्कुराहट के साथ अपनी पर्सनैलिटी पर भी ध्यान दें। ऐसा न हो कि आपने कुछ खाया हो और आप हंसे और आपके दांतों में खाना फंसा हो। इससे आप काम बिगड़ सकता है। इस तरह की छोटी छोटी बातों का भी लड़के काफी ख्याल रखते हैं।
आंखें
- लड़के से मिलने से पहले अपनी आखों पर जरूर ध्यान दें। कई बार ऐसा होता है कि लड़कियां अच्छे से तैयार हो जाती हैं,लेकिन उनका ध्यान अपनी आंखों पर नहीं जाता। आप जरूर देख लें कि आपका काजल या लाइनर फैला तो नहीं है। आपकी आंखों के साइड बट्स गंदे तो नहीं है। क्योंकि लड़का बातचीत के दौरान आपसे आई कॉन्टेक्ट जरूर करता है।
ड्रेसिंग सैंस
- लड़के से पहली बार मिलते समय अपनी ड्रेसिंग सैंस पर जरूर ध्यान दें। ऐसा न हो कि आप उन्हें इंप्रेस करने के लिए सुपर हॉट ड्रेस पहनें। ऐसे में आपकी बात बनने के बजाए बिगड़ सकती है। कपड़ों का चयन करते वक्त उनके रंग पर जरूर ध्यान दें।
Also Read: रिश्ते में इस तरह के झूठ बोलने से बढ़ता है प्यार, आप भी ट्राई कर सकती हैं
कॉन्फीडेंस
- हॉपलेस न हों, क्यों कि इससे आपकी पर्सनैलिटी पर फर्क पड़ेगा। जब आप कॉन्फीडेंट होंगी तो आप उनकी बातों के जवाब भी अच्छे से दे पाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS