हर लड़की को बेस्ट फ्रेंड के लिए चाहिए एक लड़का, आखिर क्यों होती है जरूरत

हर लड़की को बेस्ट फ्रेंड के लिए चाहिए एक लड़का, आखिर क्यों होती है जरूरत
X
जहां कहा जाता है कि एक लड़का और लड़की कभी भी दोस्त नहीं हो नहीं हो सकते हैं। वहीं ज्यादातर देखा जाता है कि एक लड़का और लड़की की दोस्ती अच्छी साबित होती है। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे क्या कारण होते हैं, जिस वजह से हर लड़की को बेस्ट फ्रेंड के लिए एक लड़के की जरूरत होती है (Why Every Girl Needs A Boy For Best Friend)।

हर लड़की की लाइफ में उसके पिता और भाई की एक खास जगह होती है। वहीं अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर लड़कियोंं का बेस्ट फ्रेंड (Best Friend) एक लड़का ही होता है। जहां कहा जाता है कि एक लड़का और लड़की कभी भी दोस्त नहीं हो नहीं हो सकते हैं। वहीं ज्यादातर देखा जाता है कि एक लड़का और लड़की की दोस्ती अच्छी साबित होती है। इसी बीच आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे क्या कारण होते हैं, जिस वजह से हर लड़की को बेस्ट फ्रेंड के लिए एक लड़के की जरूरत होती है (Why Every Girl Needs A Boy For Best Friend)। तो चलिए जानते हैं उन वजहों को जिस वजह से हर लड़की को बेस्ट फ्रेंड के लिए एक लड़के की जरूरत होती है(Reasons Why Every Girl Should Have A Male Best Friend)।

लड़की को बेस्‍ट फ्रेंड के लिए एक लड़के की जरूरत क्‍यों होती है

काफी प्रोटेक्टिव होते हैं

लड़कियों को एक लड़का दोस्त बनाने की जरूरत इसलिए होती है क्यों कि वे अपनी दोस्त को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होते हैं। वहीं लड़कियां भी उनके साथ काफी सेफ फील करती हैं।

हमेशा आपकी बात सुनने के लिए तैयार रहता है

लड़कियों की सबसे ज्यादा दिक्कत होती है कि कोई उनकी सारी बातें सुनें। वहीं गर्ल बेस्ट फ्रेंड इतनी बातें नहीं सुनती है। वहीं जब आपका बेस्ट फ्रेंड एक लड़का होता है, तो आपके पास आपकी बातें सुनने के लिए आपका दोस्त हमेशा होता है। वहीं आपके बेस्ट फ्रेंड को भी कोई फर्क नहीं पड़ता है कि क्या टाइम हो रहा है। वो कॉल या सोशल मीडिया पर आपके लिए हमेशा हाजिर रहता है।

कम नखरे होते हैं

लड़कियां लड़को को फ्रेंड बनाना इसलिए भी पसंद करती हैं, क्‍योंकि लड़के लड़कियों के मुकाबले बहुत कम नखरे करते हैं। वो आसानी से अपनी दोस्त की सभी बातें मान लेते हैं।

मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है

आप किसी भी मुसीबत में हो वो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अगर आपको आधी रात में भी उनकी मदद की जरूरत होती है, तो आपके एक बार कहने पर ही वो आजाते हैं।

आपसे कुछ नहीं छुपाता है

लड़का फ्रेंड बनने के बाद अपने बारे में आपसे कभी कुछ नहीं छुपाता है। जिस कारण आप दोनों का रिश्ता और भी स्ट्रांग होता है।

आपको काफी स्ट्रांग बनाता है

जब आपको बेस्ट फ्रेंड एक लड़का होता है आप काफी स्ट्रांग भी हो जाती हैं। मेल बेस्ट फ्रेंड बेक बोन की तरह होता है। आप बेहतर तरीके से सोसाइटी को डील करना सीख जाती हैं।

नई नई चीजें सिखाता है

जहां लड़कियां बातचीत करने में ही बिजी रहती हैं। वहीं लड़के काफी मौज मस्ती करते हैं। जिस कारण मेल बेस्ट फ्रेंड होने से आप भी नई नई चीजें और मजेदार खेलना सीख जाती हैं।

आपकी परेशानी को मिनटों में गायब कर देता है

जहां लड़कियां प्रॉब्लम में आते ही होपलेस हो जाती हैं। वहीं लड़कों के पास हर समस्या से निपटने का कोई न कोई जुगाड़ होता है। इसी बीच उन्हें आपके मूड को ठीक करना बहुत अच्छे से आता है। वो आपके गुस्से को ठंडे करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

बर्थ डे पर आपको सबसे पहले विश करता है

जब आपका बेस्ट फ्रेंड एक लड़का होता है, तो वो आपको आपके जन्मदिन पर 12 बजे विश करने वाला सबसे पहला इंसान होता है। कई बार तो आपको सरप्राइज देने के लिए रात के 12 बजे भी आपको विश करने आ जाता है।

Also Read: Relationship Tips: इन गलतियों के कारण आमिर अली और संजीदा शेख का रिश्ता टूटा, ऐसी गलती आप तो नहीं कर रहे हैं?

जों के बारें में आपको बताता है

कुछ जरूरी बातें होती हैं जो आपको एक लड़की दोस्त आपको कभी नहीं दे सकती है। वहीं आपका लड़का बेस्ट फ्रेंड शराब, खेल और कार, मोबाइल जैसी जरूरी चीजों के बारें में आपको बताता रहता है। जो आपके लिए काफी फायदेमंद होती हैं।

बेस्ट फ्रेंड बनने की क्ववालिटी एक लड़के में ज्यादा होती है

लड़कियों के मुकाबले बेस्ट फ्रेंड बनने की क्ववालिटी एक लड़के में ज्यादा होती है। आपके पांच मिनट का बोलने पर घंटो आपका इंतजार करने पर भी वो कभी बुरा नहीं मानते हैं। आपकी चेहरे पर स्माइल ही उनके लिए ज्यादा जरूरी होती है।

आपकी केयर बहुत अच्छे से करता है

जब आप बीमार होती हैं, तो सबसे ज्यादा फिक्र करने वाला आपका मेल बेस्ट फ्रेंड ही होता है। आपने दवाई खाई, परहेज का खाना खाया या नहीं इन सब बातों का ध्यान आपका दोस्त बहुत अच्छे से रखता है।

सबसे ज्यादा आप उनसे ही लड़ती हैं

वहीं आप सबसे ज्यादा लड़ती भी उनसे ही हैं, लेकिन आप प्यार भी सबसे ज्यादा अपने दोस्त से ही करती हैं। लास्ट में आप प्रोमिस भी करते हैं कि आप कभी नहीं लड़ेंगे, लेकिन आपकी लड़ाई कभी खत्म नहीं होती है।

Tags

Next Story