टीवी के इस फैमस कपल ने शादी के डर से किया ब्रेकअप, क्यों कमिटमेंट के नाम से बिगड़ते हैं रिश्ते

टीवी का फैमस कपल करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी की राहें अलग हो गई हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी राहे खास वजह से अलग कर ली हैं। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि करिश्मा तन्ना जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं, जिसके लिए पर्ल राजी नहीं थें। इस कारण ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। वहीं अक्सर देखा जाता है कि शादी का नाम लेते ही रिलेशनशिप में दरार आने लगती है। लोग प्यार तो करते हैं, लेकिन कंमिटमेंट से डरते हैं। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि रिलेशनशिप में शादी के नाम से ही बात क्यों बिगड़ने लगती है।
कमिटमेंट
अपने प्यार से शादी न करने के पीछे कई वजह हो सकती हैं। जैसे करियर पर ध्यान देना, अपने रिलेशनशिप में और समय देने की जरूर, फाइनेनशियल स्ट्रॉन्ग होना आदि। कई लोग लंबे समय तक रिलेशनशिप में तो रहते हैं, लेकिन एक दूसरे से शादी नहीं करना चाहते हैं। क्योंकि उनको लगता है कि वो एक अच्छे मैरिड कपल नहीं बन सकेंगे। ऐसे में लोग कुछ भी कमिटमेंट देने से डरते हैं।
बात क्लियर न होना
कुछ कपल अपने रिश्ते की शुरूआत ही शादी के नाम से करते हैं, लेकिन कई बार उनका रिश्ता ज्यादा दूर तक नहीं चल पाता है। वहीं डेट करने से पहले ही शादी को लेकर चीजें क्लियर कर लेना चाहिए। अक्सर ऐसा होता है कि एक पार्टनर रिलेशनशिप में सिर्फ टाइम पास के लिए आता है और सामने वाला शख्स शादी के सपने सजा रहा होता। जब आप शादी की बातें पहले ही कर लेते हैं तो आगे जाकर आप इस टॉपिक पर होने वाली लड़ाई से बचते हैं।
Also Read: चाहती हैं अपने लिए जीना तो आपको जरूर पता होनी चाहिए सुष्मिता की ये बातें, मिलेगी प्रेरणा
परिवार का डर
जब इंसान प्यार करता है, उस वक्त उसे अपने पार्टनर के अलावा कोई और नहीं दिखता है। उस समय वो फ्यूचर के बारे में भी नहीं सोचते हैं। वहीं कई लोगों को अपनी फैमिली को मनाना काफी मुश्किल होता है। जिस कारण इस तरह के रिश्ते में शादी को लेकर लड़ाई होने लगती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS