जानें क्यों आजकल युवाओं में कोर्ट मैरिज या सिंपल शादी का बड़ रहा है क्रेज

आजकल देखा जा रहा है कि युवाओं के बीच में साधारण शादी का ट्रेंड काफी जोर से चल रहा है। जहां कुछ कपल अपनी शादी के लिए लाखों रूपये खर्च कर रहे है, तो वहीं कुछ कपल्स ऐसे भी हैं जो कोर्ट मैरिज, सादा निकाह या फिर मंदिर में ही शादी करना चाह रहे हैं। हांलाकि देखा जाए तो यह ट्रेंड काफी अच्छा है, लेकिन आखिर क्या वजह है जो आज के कपल साधारण शादी करने में ज्यादा विश्वास रख रहे है। तो आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।
- आजकल के कपल काफी प्रैक्टिकल अपरोच को लेकर चल रहे हैं। शादी पर लाखों रूपये खर्च करने से बेहतर की साधारण शादी की जाए। इस पैसे को बचा कर आगे फ्यूचर में इस्तेमाल किया जा सकता है। शादी में लाखों रूपये खर्च करने से ज्यादा आजकल लोग फ्यूचर के लिए इंवेस्ट करना ज्यादा बेहतर समझते हैं।
- कई लोग शो ऑफ की जिंदगी में रहना पसंद करते हैं तो कई शादी पर पैसा खर्च करने से बचते हैं। शादी में दिखावा करने से बेहतर कुछ लोग अपने खास लोगों को बुला कर अच्छा माहौल बनाकर शादी करना बेहतर समझते हैं।
- लड़का और लड़की दोनों की ही शादी में पैरंट्स पर पैसों का बोझ आ ही जाता है। वहीं कुछ बच्चे इस बात को समझते हैं और पैरेंट्स पर इसका बोझ नहीं डालना चाहते हैं। आजकल ज्यादातर कपल्स वर्किंग होते हैं, तो वो अपने बजट के हिसाब से ही शादी करना पसंद करते हैं।
Also Read: हाल ही में हुआ है ब्रेकअप और मन में हैं कई सवाल तो यह आर्टिकल आपके है बहुत काम का
- कई बार कपल टाइमिंग की कमी के कारण भी कोर्ट मैरिज, निकाह या मंदिर में ही शादी करके अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं। करियर पर ध्यान देते हुए कुछ कपल चंद लोगों के बीच सिंपल शादी करना पसंद करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS