चाय के साथ टोस्ट खाने वालों सावधान! डायबिटीज से हार्ट अटैक तक इन बीमारियों को दे रहे खुला इनविटेशन

Side Effects Of Eating Rusk: सर्दियों (Winter Season) में हम सभी शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा चाय पीना शुरू कर देते हैं। खाली चाय पीना किसी को भी पसंद नहीं होता है, ऐसे में भारतीय घरों में चाय के साथ खाने के लिए आमतौर पर टोस्ट दिए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि जिस टोस्ट को आप इतना चाव से खाते हैं, वो आपके स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक होता है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोस्ट खाने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं आपको घेर सकती हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि टोस्ट को बनाने के लिए अक्सर इस्तेमाल किया जाने वाला रिफाइंड, आटा, चीनी, तेल और ग्लूटेन अच्छी क्वालिटी के नहीं होते हैं।
टोस्ट के सेवन से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा
विशेषज्ञों की मानें तो टोस्ट के सेवन से हमारे शरीर का बल्ड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिस कारण इंसान डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो जाता है। इसके साथ ही टोस्ट के सेवन से शरीर में सूजन बढ़ने का भी खतरा रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि टोस्ट के रोजाना सेवन से ब्लड में ग्लूकोज का लेवल बिगड़ जाता है। टोस्ट आपकी आंत (Intestine) में बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देता है। इसकी वजह से शरीर में इम्यूनिटी में कमी, बेवजह की भूख बढ़ना आदि समस्याएं हो जाती हैं। टोस्ट आपकी हार्मोनल हेल्थ को भी प्रभावित करता है और शरीर में फैट के बढ़ने का कारण बनता है। ऐसे में लोगों को चाय के साथ टोस्ट खाने की जगह लोगों को सींग-चना या भुने हुए मखाने खाने आदि हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए।
सेहत के लिए हानिकारक साबित होगा टोस्ट
विशेषज्ञों का कहना है कि टोस्ट को बनाने के लिए इस्तेमाल होनी वाली सामग्रियां हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके साथ ही टोस्ट का रंग भी आपकी सेेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, टोस्ट को भूरा रंग देने के लिए अक्सर कारमेल रंग (caramel color) या ब्राउन फूड कलर (brown food color) का इस्तेमाल किया जाता है। ये रंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं। बता दें कि मल्टीग्रेन टोस्ट में भी मैदा से बने हो सकते हैं। यही कारण है कि अगर आपको टोस्ट खाने हैं, तो 100% पूरे गेहूं या 100% सूजी वाले टोस्ट ही खाने चाहिए। साथ ही, टोस्ट खरीदते वक्त उसके अंदर इस्तेमाल हुई सामग्री जरूर चेक करें।
टोस्ट खाने से हो सकती हैं ये समस्याएं
- अगर आप ज्यादा मैदे, तेल या चीनी वाला टोस्ट खाते हैं, तो इससे आपके दिल की नसें ब्लॉक भी हो सकती हैं। इस वजह से हार्ट अटैक का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
- टोस्ट के सेवन से डाइजेशन सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचता है क्योंकि टोस्ट को पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
- टोस्ट में ऐसे गुण कम होते हैं, जिनसे आपको न्यूट्रिशन मिले। ये केवल पेट भरने का ही काम करता है और स्वास्थ्य के लाभ में कोई कंट्रीब्यूशन नहीं करता है।
- टोस्ट के ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। खून में चीनी की मात्रा बढ़ने से डायबिटीज की समस्या होती है। इससे स्ट्रोक होने का खतरा भी बना रहता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS