Sangesar Lake: माधुरी दीक्षित के नाम से फेमस है ये झील, विदेशी पर्यटक भी देखने को रहते हैं बेताब

Sangesar Lake: माधुरी दीक्षित के नाम से फेमस है ये झील, विदेशी पर्यटक भी देखने को रहते हैं बेताब
X
Sangesar Lake: आमतौर पर भारत में ऐसी बहुत सारी झीलें ऐसी हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। विदेशी पर्यटक भी इन झीलों को देखने पहुंचते हैं।

Travelling: बॉलीवुड की एक्ट्रेस और डांस की क्वीन माधुरी दीक्षित को कौन नहीं जानता है। आज उन्होंने खुद के मुकाम पर काफी प्रसिद्धि हासिल की है। उनके कई फैंस उन्हें धक-धक गर्ल के नाम से भी पुकारते हैं। अगर आप भी माधुरी दीक्षित के फैंस हैं और घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप उनके नाम से फेमस तवांग से 2 घंटे की दूरी पर स्थित सांगेसर झील की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। सांगेसर झील को माधुरी झील के नाम से जाना (Sangesar Lake is known as Madhuri Lake) जाता है। माधुरी दीक्षित को शायद इस बात का पता भी नहीं होगा, लेकिन इस झील को देखने के लिए विदेशों से भी पर्यटक भारी संख्या में पहुंचते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सांगेसर झील की खासियत और यहां तक कैसे पहुंचा जाए।

सांगेसर झील 15 फीट की ऊंचाई पर स्थित

हम आपको बता दें कि समुद्र तल से सांगेसर झील की ऊंचाई 15,200 फीट पर स्थित है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह भूकंप की वजह से बनी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आज के समय में झील अपने स्थान से आगे की ओर खिसक गई है। टेक्टोनिक प्लेटों के खिसकने की वजह से ही येे झील भी अपने स्थान से आगे की ओर खिसक गई। इसी वजह से देवदार के जंगलों का एक बड़ा हिस्सा पानी के अंदर समा गया।

सांगेसर झील तक कैसे पहुंचे

सांगेसर झील भारत और चीन के पास में स्थित है। इस झील तक जाने के लिए डिप्टी कमिश्नर की परमिशन लेनी पड़ती है। लेकिन, अगर आप तंवाग घूमने गए है, तो इस झील तक जाने में करीब 2 घंटे का समय लगता है। इस झील तक जाने की अनुमति केवल भारतीय लोगों को है। झील के आसपास का नजारा काफी ज्यादा खूबसूरत है।

ऐसा माना जाता है कि सांगेसर झील की सुंदरता हिमालय से कम नहीं (Beauty of Sangesar Lake is no Less Than the Himalayas) हैं। जब यहां के पहाड़ झील में अपनी झलक दिखलाते हैं, तो ये पहाड़ काफी खूबसूरत नजर आते हैं। ये झील चारों ओर से देवदार के पेड़ों से घिरी हुई (The Lake is Surrounded by PineTrees) हैं। अगर आप भी कहीं पहाड़ी जगह पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो इस झील तक जरूर घूमने जरूर जाएं। इस झील की खूबसूरती को आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- Travel Tips: पहली बार यात्रा करते समय इन बातों का रखें खास ख्याल

Tags

Next Story