2022 में सामंथा से सेलेना तक इन स्टार्स ने किया अपनी रेयर मेडिकल कंडीशन का खुलासा, देखें लिस्ट

2022 में सामंथा से सेलेना तक इन स्टार्स ने किया अपनी रेयर मेडिकल कंडीशन का खुलासा, देखें लिस्ट
X
Year Ender 2022: जानिए किन रेयर डिजीज से ग्रस्त हैं आपके फेवरेट सितारे, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ये नाम शामिल हैं।

Year Ender 2022: कोरोना वायरस के लिहाज से देखें तो साल 2022-21 और 20 के मुकाबले काफी बेहतर रहा है। इस साल हम लोगों को लॉकडाउन की पाबंदियों से नहीं गुजरना पड़ा और कोरोना महामारी का आतंक भी काफी हद तक कम ही रहा। बात अगर फिल्म इंडस्ट्री की करें तो हमने इस साल कई बड़े स्टार्स को खोया। वहीं ऐसे बहुत से स्टार हैं, जो अपनी बीमारी को लेकर खुलकर फैंस के सामने आए। अपने इस कदम से वह लाखों-करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए। इनमें से कई स्टार्स को कुछ रेयर बीमारियां भी हैं, जिनके बारे में कोई जानता भी नहीं था। अपनी बीमारियों पर खुलकर बात करने वाले स्टार्स की लिस्ट में सामंथा से लेकर सेलेना गोमेज तक बहुत से सेलिब्रिटी शामिल हैं।

सामंथा रुथ प्रभु


साउथ की सुपर स्टार एक्ट्रेसेस में से एक सामंथा रुथ प्रभु ने अक्टूबर के महीने में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि वह मायोसिटिस नामक बीमारी का सामना कर रही हैं। यह एक बहुत ही रेयर ऑटो-इम्यून स्थिति है। एक्ट्रेस द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में उन्होंने अपनी कलाई पर आईवी ड्रिप लगा रखी थी। उन्होंने इस पोस्ट में अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में एक लंबा नोट भी लिखा।

वरुण धवन


बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिटनेस की दुनिया दीवानी है। एक्टर देखने में काफी फिट लगते हैं, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि वरुण धवन भी वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन नाम की बीमारी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए कहा कि ये एक हेल्थ कंडीशन है, जो लोगों में सुनने की समस्या का कारण बनती है। ये समस्या तब होती है, जब आपके कान का हिस्सा सही तरीके से काम करना बंद कर देता है, जो दिमाग को गलत संदेश भेजने की वजह बनता है।

फातिमा सना शेख


दंगल गर्ल फातिमा सना शेख आमिर खान की फिल्म के साथ खूब चर्चा में आई थी। बता दें कि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख मिर्गी की समस्या से जूझ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मेडिकल कंडीशन के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि वह वर्तमान समय में अपनी फिटनेस में वापस आने के लिए दवा और कसरत दोनों का इस्तेमाल कर रही हैं।

सेलेना गोमेज


अब अगर बात हॉलीवुड की करें तो जबरदस्त सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ ने अपनी डॉक्यूमेंट्री, माई माइंड एंड मी में कई बड़े खुलासे किए हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ से संबंधित समस्याओं के बारे में खुलकर बात की है। सेलेना गोमेज़ उन सेलिब्रिटिज में शामिल हैं, जिन्होंने मेंटली कई गंभीर समस्याओं का सामना किया है। सभी के दिलों पर राज करने वाली सिंगर सेलेना ने अपने मानसिक स्वास्थ्य के साथ अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है।

Tags

Next Story