टाइम पास का जरिया नहीं बल्कि बजट वाला ड्राईफ्रूट है मूंगफली, ढेरों फायदे जानकार रह जाएंगे हैरान

टाइम पास का जरिया नहीं बल्कि बजट वाला ड्राईफ्रूट है मूंगफली, ढेरों फायदे जानकार रह जाएंगे हैरान
X
Benefits Of Peanuts: सर्दियों में रोजाना मूंगफली खाने के होते हैं ढेरों लाभ, जबरदस्त फायदे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे।

Benefits Of Peanuts: सर्दी के मौसम (Winter Season) में बाजारों में स्नैक्स के मामले में सबसे ज्यादा जो चीजें नजर आती हैं, वह गजक, मूंगफली और पॉपकॉर्न है। अक्सर लोग अपने घरों में भरकते हुए कम्बल या रजाई में बैठकर मूंगफली खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। आप मूंगफली को टेस्टी के साथ-साथ बहुत ही अच्छा टाइम पास करने वाला स्नैक्स समझ सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है जिस मूंगफली को आप इतना चाव से खाते हैं, वह आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। जी हां, अगर आप सर्दियों में धूप के सामने बैठकर मूंगफली खाते हैं तो आपका दिमाग फ्रेश रहता है। साथ ही मूंगफली के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको बहुत अच्छी तरह मिल जाते हैं।

चौंकाने वाली ये है कि मूंगफली में लगभग वो सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बादाम में पाए जाते हैं। लेकिन, यह बादाम की तरह महंगी नहीं होती है, आम इंसान के बजट में बहुत अच्छी तरह फिट हो जाती है। रोजाना मूंगफली का सेवन करने से आपको कब्ज की समस्यासे छुटकारा मिल सकता है। यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में कारगर है, सर्दियों में मूंगफली खाने से आपका वजन भी कम होता है। साथ ही गैस और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है। तो चलिए अब देखते हैं मूंगफली खाने के और कितने फायदे होते हैं?

1. आपको हैरानी होगी कि मूंगफली खाने से आप अपनी खांसी से निजाद पा सकते हैं। क्योंकि मूंगफली के रोजाना सेवन से फेफड़ों को मजबूती मिलती है, और पाचन शक्ति मजबूत होती है। लेकिन ध्यान रहे मूंगफली के ऊपर लगी लाल झिल्ली को गलती से भी ना खाएं। और मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी पीने की गलती भी बिल्कुल ना करें। नहीं तो खांसी ठीक होने की जगह बढ़ जायेगी।

2. मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसके साथ ही इसमें कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को ताकत देते हैं। इसलिए मूंगफली का सेवन आपके शरीर को बहुत सारा पोषण देता है।

3. मूंगफली खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्टार सही बना रहता है। अगर आप रोज थोड़ी सी मूंगफली खाते हैं, तो दिल की बीमारियों के होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

4. अगर आप बढ़ती उम्र को रोकना चाहते हैं, तो मूंगफली खाना काफी मददगार साबित हो सकता है। मूंगफली में प्रोटीन, वसा, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इसके सेवन से स्किन ज्यादा समय तक जवान बनी रहती है।

5. मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आप इसे सस्ते और बजट वाले ड्राई फ्रूट की श्रेणी में रख सकते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत भी होती हैं।

Tags

Next Story