Rabdi Ghevar Recipe : घर पर भी बना सकते हैं रबड़ी घेवर, बहुत ही आसान है रेसिपी

Rabdi Ghevar Recipe :  घर पर भी बना सकते हैं रबड़ी घेवर, बहुत ही आसान है रेसिपी
X
वन में अगर आपने घेवर नहीं खाया तो आपका सावन अधुरा है। 11 अगस्त को हरियाली तीज है और अगर आप चाहें तो अपनी फैमिली को अपने हाथ से बना घेवर बनाकर खिला सकते हैं। यहां हम आपको रबड़ी घेवर बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप कुछ सिंपल टिप्स से घर में स्वादिष्ठ घेवर बना सकती हैं।

Rabri Ghevar : सावन में अगर आपने घेवर नहीं खाया तो आपका सावन अधुरा है। 11 अगस्त को हरियाली तीज है और अगर आप चाहें तो अपनी फैमिली को अपने हाथ से बना घेवर बनाकर खिला सकते हैं। यहां हम आपको रबड़ी घेवर बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप कुछ सिंपल टिप्स से घर में स्वादिष्ठ घेवर बना सकती हैं।

सामग्री

मैदा - 2 कप (250 ग्राम)

घी- 1/4 कप (60 ग्राम)

दूध- 1/2 कप

चीनी - 1 कप (250 ग्राम)

इलायची पाउडर (5-6 इलायची का)

केसर के धागे - 15 -20

बादाम - 8 -10 (कटे हुए)

पिस्ता - 10 - 15 (कटे हुए )

घी - एक किलो तलने के लिए

रबड़ी - 250 ग्राम


रबड़ी सामग्री

-दूध-2 लीटर

- शुगर (स्वादुनुसार )

- केसर 5-6 कतरे

घेवर का घोल बनाने की विधि

-सबसे पहले हम घेवर के लिए घोल को बनाएंगे। वैसे तो ये घोल हाथ से ही बनाया जाता है। लेकिन आप इसे बनाने के लिए मिक्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिक्सी में पहले घी और पानी डालिए। दोनों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए। अब आप देखेंगे तो घी एकदम सोफ्ट हो गया है। इसके बाद आप मिक्सी में दूध डालेंगे इसके बाद इसे मिक्सी चलाकर सभी को मिक्स कर लेंगे।

-जब ये घोल तैयार हो जाएं तो इसमें थोड़ा पानी और थोड़ा मैदा डालकर मिक्सी को चलाते रहें। सारा मैदा एक साथ डालेंगे तो उसमें गांठ पड़ सकती है। ऐसे में धीरे-धीरे मैदे और पानी को मिलाते रहिए। इसके बाद आप घोल एकदम चिकना बन कर तैयार हो जाएगा।

-अब मैदा, पानी और घी का यह घोल पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। इसमें हम एक नींबू का रस डालकर मिला देंगे। नींबू डालने से घेवर में क्रिपनेस आती है। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

(नोट : जितना ज्यादा ठंडे पानी का आप इस्तेमाल करेंगे उतना ही अच्छा घेवर बनकर तैयार होगा, आप फ्रीज के डंडे पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं)

घेवर को तलने की विधि

-इसके बाद गैस पर एक भिगोने में घी को गर्म कर लें। अगर आप चाहें तो घेवर को रिफाइंड में भी बना सकते हैं। लेकिन घी में बनी मिठाईयां ज्यादा टेस्टी होती है।

-जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो हम मोल्ड को घी के अंदर रख देते हैं, मोल्ड को बाजार से खरीदकर ला सकते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे घोल को मोल्ड में डालना शुरु कर देते है। थोड़ी देर में घेवर गोल्डर हो जाएगा और अच्छे से पक गया है। एक घेवर को तलने में कम से कम 5-6 मिनट का टाइम लगता है। ध्यान रखिए यहां हम छोटे घेवर की बात कर रहें क्योंकि घरों में हम बड़ी कढ़ाई का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

चासनी बनाने की विधि

एक बर्तन लें उसे गैस पर रखें। इसके बाद बर्तन में एक कप चीनी और आधा कप पानी डालें और पानी में चीनी घुलने तक बीच-बीच में चलाते रहें। चासनी में चीनी घुलने के बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर के धागे भी डाल सकते हैं। चासनी को चेक करने देखें कि इसमें तार खीच रहा है। अगर खीच रहा है तो गैस को बंद कर दीजिए और चासनी को ठंडा होने के लिए छोड़ दे।

-ज्यादा गर्म चासनी को घेवर के ऊपर नहीं डालना चाहिए। जब चासनी हल्की गर्म हो तभी घेवर के ऊपर इन्हें डालना चाहिए।

रबड़ी बनाने की विधि

एक भिगानो लीजिए और उसमें दूध को डाल दीजिए। गैस पर दूध को तब तक पकाते रहें जब तक की वह खोए की तरह चलाते रहें। ध्यान रहें रबड़ी को आप थोड़ा पतला रखिए ताकि वह आसानी से घेवर पर चिपक जाए। इसके बाद आप इसमें स्वादानुसान चीनी मिलाइए और केसर 5-6 कतरे भी डाल सकते हैं। अब आपकी रबड़ी पूरी तरह बनकर तैयार है।

इसके बाद आप घेवर पर रबड़ी, बादाम और पिश्ता डाल सकते हैं। आप चाहें तो रबड़ी बाहर से भी खरीद सकते हैं। लेकिन घर में बनी रबड़ी अच्छी होती है।

Tags

Next Story