घर पर ही बनाएं रेस्तरां स्टाइल लाजवाब शाही वेजिटेबल पुलाव, यहां देखें आसान रेसिपी

Shahi Vegetable Pulao: अगर आपका मन कुछ अलग तरीके के पुलाव खाने का कर रहा है, तो इस बार आपको रेस्तरां में ऑर्डर करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, आज हम आपको कुछ आसान से स्टेप्स में घर पर ही लाजवाब शाही वेजिटेबल पुलाव बनाने की रेसिपी बताएंगे। शाही वेजिटेबल पुलाव बनाना बेहद आसान है। इसमें आप अपने स्वाद के हिसाब से सब्जियां डाल सकते हैं। कई सारी सब्जियां होने की वजह से आपके चावलों का स्वाद भी बढ़ता है और वो हेल्दी भी बन जाते हैं। तो चलिए देखते हैं रेसिपी:-
शाही वेजिटेबल पुलाव बनाने के लिए सामग्री
भिगोए हुए बासमती चावल
छोटा चम्मच केसर
घी
लौंग
दालचीनी
इलायची
शाही जीरा
जीरा
बारीक कटी हरी मिर्च
तेजपत्ता
कटा हुआ प्याज
मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
पनीर
फूलगोभी
उबले हुए हरे मटर
कटा हुआ अनानास
नमक स्वादअनुसार
बारीक कटा हरा धनिया
तले हुए काजू
किशमिश
शाही वेजिटेबल पुलाव आसान रेसिपी
1. शाही वेजिटेबल पुलाव बनाने के लिए केसर को एक छोटी कटोरी में दूध में भिगो दें।
2. एक बड़े पैन या कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें लौंग, दालचीनी, इलायची,शाही जीरा, जीरा, हरी मिर्च और तेज पत्ता डालकर धीमी आंच पर भूनें।
3. कढ़ाही में पहले से कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सा गोल्डन होने तक भूनें।
4. कढ़ाही में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, पनीर, फूलगोभी और हरी मटर डालकर कुछ देर चलाएं।
5. सब्जियों के थोड़ा पकने के बाद चावल, अनानास, केसर वाला दूध, नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और लगभग 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
6. आपके शाही वेजिटेबल पुलाव तैयार हैं, अब आप इन्हें प्लेट में निकालें और धनिया, काजू और किशमिश से सजाकर, गर्मागर्म सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS