Shardiya Navratri: इस नवरात्रि हाथों पर सजाएं ये मेहंदी डिजाइन, लगाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत

Shardiya Navratri: इस नवरात्रि हाथों पर सजाएं ये मेहंदी डिजाइन, लगाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत
X
Shardiya Navratri: 15 अक्टूबर, 2023 से मां दुर्गा के स्वरूपों के पावन दिनों की शुरुआत हो चुकी है। मेहंदी को हिंदू धर्म में बेहद ही शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस नवरात्रि लगाना चाहते हैं आसान और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन ( Shardiya Navratri mehandi design) तो देखें ये आर्टिकल...

Shardiya Navratri Mehandi Design: खास पर्व के मौके जैसे पूजा-पाठ, त्योहारों, शादी-विवाह आदि पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। हिंदू धर्म में मेहंदी को शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मेहंदी बिना श्रृंगार (Shardiya Navratri mehandi design) पूरा नहीं। 15 अक्टूबर, 2023 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है। अगर आप नवरात्रि के पर्व पर मेहंदी लगाने की प्लानिंग कर रही हैं, तो नीचे बताई गई डिजाइन को अपना सकती हैं।

बेल वाला डिजाइन

सबसे आसान डिजाइन में से बेल मेहंदी एक है। बेल डिजाइन लगाने में कम समय लगने के साथ ही बेहद खूबसूरत लगती है। आप इस पर्व अंबी वाला सिंपल डिजाइन लगा सकती हैं। इसके अलावा आप गोल और चौकोर मांडला डिजाइन क्रिएट करवाकर, अपनी मेहंदी को और स्टाइलिश बना सकते हैं।

मांडला डिजाइन

त्योहारों के सीजन में मांडला डिजाइन की बात ही अलग होती है। इस डिजाइन को आप फ्रंट और बैक दोनों तरफ लगवा सकती हैं।

डांडिया करती हुई महिला

नवरात्रि के पर्व पर डांडिया और गरबा को लेकर महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी काफी उत्साहित रहते हैं। माता के पूजा पंडाल में डांडिया और गरबा खेला जाता है। इस दौरान आप मेहंदी डिजाइन में डांडिया करती हुई महिला बनवा सकती हैं। यह आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

आदिशक्ति की तस्वीर

नवरात्रि का पर्व बिना माता रानी को समर्पित है। देवी दुर्गा को आदिशक्ति के नाम से भी पुकारा जाता है। ऐसे में आप अपने हाथों पर आदिशक्ति की तस्वीर बनवा सकते हैं।

गरबा कपल की तस्वीर

नवरात्रि के खास मौके पर में जगह-जगह गरबा और डांडिया के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ऐसे में शारदीय नवरात्रि के मौके पर आप अपने हाथों पर गरबा करते हुए कपल की तस्वीर मेहंदी की डिजाइन में बनवा सकती हैं।

खास मंत्रों को करें शामिल

अगर आप मेहंदी डिजाइन के रूप में कुछ अलग और स्टाइलिश बनवाना चाहते हैं, तो आप कलाई के ऊपर मां दुर्गा की छवि बनावा कर उस पर मंत्र लिखवा सकती हैं।

Also Read: Home Remedies: Pimples की वजह से खराब हो गई स्किन, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Tags

Next Story