Side Effect Of Red Meat: ज्यादा रेड मीट खाना पड़ सकता है भारी, जानिए क्या है नुकसान

Side Effect Of Red Meat: ज्यादा रेड मीट खाना पड़ सकता है भारी, जानिए क्या है नुकसान
X
Side Effect Of Red Meat: अगर आप भी रेड मीट खाते हैं तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। अधिक मात्रा में रेड मीट खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। आइये जानते हैं...

Side Effect Of Red Meat: आजकल बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण लोग अपने खाने पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं, जिससे वह अपन पसंदीदा चीजों को हद से ज्यादा भी खाते हैं। रेड मीट को पंसद करने वाले लोग भी खुद पर कंट्रोल नहीं करते हैं, वे हफ्ते में कई बारे इसे खाते हैं। लेकिन, अधिक मात्रा में रेड मीट का सेवन करना करना स्वाथ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। तो चलिये बताते हैं कि अधिक रेड मीट खाने से सेहत को क्या नुकसान पहुंचते हैं।

किस वजह से है रेड मीट हानिकारक (Why Is Red Meat Harmful)

रेड मीट जैसे खाने वाली चीजों में अच्छी मात्रा में फैट, आयरन, और प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही रेड मीट में अधिक मात्रा में सेचुरेटेड फैट्स और कोलेस्ट्रॉल भी पाया जाता है। यह सेचुरेटेड फैट्स और कोलेस्ट्रॉल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। अधिक मात्रा में रेड मीट खाने से कई बीमारियां भी हो सकती हैं

हर चीज को लिमिट से ज्यादा खाने से स्वास्थ्य को नुकसान ही होता है। खासतौर पर रेड मीट खाने पर तो कंट्रोल ही रखना चाहिए। क्योंकि सेटुरेटेड फैट्स ज्यादा होने से लिवर से संबंधित परेशानियां व रोग होते हैं। बाहत सी स्टडी व रिसर्च में पाया गया है कि अधिक मात्रा में रेड मीट खाने से कैंसर का खतरा भी हो सकता है और जिनकी फेमिली में कैंसर का इतिहास रहा हो। ऐसे में उन लोगों के लिए यह खतरा अधिक हो सकता है।

अधिक मात्रा में रेड मीट खाने से होने वाली परेशानियां ( Problems Caused By Eating Too Much Red Meat)

मोटापा

हृदय रोग

डायबिटीज

हाई ब्लड प्रेशर

टाइप-2 डायबिटीज

और कैंसर भी हो सकता है

कैसे कम करें खतरा (How to Reduce The Risk)

रेड मीट से होने वाली समस्यांओ से बचने के लिए एक बेलेन्स डाइट फॉलो करनी होगी, जिसमें हमें हर खाने वाले पोषक तत्वों वाली चीजों को नियमित तौर से खाना होगा। डाइटीशियन की सलाह से रेड मीट के बारे में भी पता करना चाहिए कि कितनी मात्रा में और कितने अंतराल में खा सकते हैं। साथ ही रेड मीट के साथ साथ फाइबर से भरपूर खाना खाना चाहिए जैसे -अनाज, सब्जियां, फल अथवा मिल्क उत्पाद। यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेंगे। इसके अलावा रेड मीट सीमित मात्रा में खाना चाहिए। संतुलित भोजन खाएं और स्वस्थ रहें।

Also Read : अब आ गया इस औषधीय फूल का मौसम

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags

Next Story