Fried Chura: जमकर खाते हैं तेल में छना हुआ चूड़ा, तो जान लें इसके होने वाले नुकसान

Fried Chura: जमकर खाते हैं तेल में छना हुआ चूड़ा, तो जान लें इसके होने वाले नुकसान
X
Fried Chura: हम में से बहुत से लोगों को सुबह व शाम के स्नैक्स के तौर पर तेल में छना चूड़ा खाना पसंद होगा, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे बहुत से नुकसान हैं।

Fried Chura: तेल हमारे रोज के खाने का एक अहम हिस्सा होता है, क्योंकि अधिकतर पकवान तेल से ही बनाए जाते हैं। बहुत से लोग इसका ज्यादा ही सेवन करते हैं और तेल में छना हुआ चूड़ा खूब कहते हैं। यह जाने बिना कि यह उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए आज हम जानते हैं कि फ्राइड पोहा क्यों नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से क्या-क्या नुकसान होते हैं।

फ्राइड चूड़ा खाने के नुकसान (Disadvantages Of Eating Fried Poha)

दिल की बीमारी होने का खतरा (Risk Of Heart Disease)

दिल को सेहतमंद रखने के लिए ऑयली फूड्स का सेवन कम करना होगा। इसलिए फ्राइड चूड़ा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में रटेल होता है। जिसकी वजह से हार्ट फेलियर, हार्ट अटैक, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और ट्रिपल वेसल डिजीज जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

वजन बढ़ना (Gaining Weight)

फ्राइड चूड़ा खाना से कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है। यदि आप पेट और कमर का फैट कम करना चाहते हैं, तो आपको तेल में छना हुआ चूड़ा नहीं खाना चाहिए, तभी आप जल्द से जल्द अपना वजन घटा पाएंगे।

पेट की समस्या (Stomach Problems)

तेल में छना चूड़ा हैवी होता है, इसे खाने से पाचन क्रिया पर दबाव पड़ सकता है, जिससे पेट से जुड़ी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि गैस्ट्रोएसोफागियल रिफ्लक्स डिजीज, एसिडिटी, गैस, अपच और कब्ज, आदि। इसलिए फ्राइड चूड़ा काम ही खाएं।

कोलेस्ट्रोल बढ़ना (Increase Cholesterol)

हद से ज्यादा तला हुआ खाने से नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है। इस वजह से धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना बढ़ सकती है।

Also Read : जल्दी-जल्दी खाना खाने से बढ़ सकता है इन बीमारियों के होने का खतरा

Tags

Next Story