Skin Tips: सर्दियों में पाना चाहते हैं ग्लोइंग स्किन, तो गेंदे के फूल से बने फेस मास्क को लगाएं

Skin Tips: फूल प्रकृति का एक बेहतरीन तोहफा है। फूल कोई भी हो हमेशा रौनक लाता हैं। इसका इस्तेमाल न सिर्फ घर में किया जाता है बल्कि खुशी और गम दोनों के साथ हैं। फूलों की कई सारी वैरायटी बाजारों में मौजूद है और इनके कई तरह के फायदे भी हैं। वहीं कुछ फूल ऐसे भी होते हैं, जिनका इस्तेमाल घर में रोजाना पूजा करने के लिए करते हैं। उन्हीं में एक गेंदे का फूल है, जो पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। इसका रंग केसरिया और पीला रंग हिंदू धर्म में पूजा के लिए उपायोग होता है। पूजा की थाल में सजने वाला ये गेंदे का फूल स्किन के लिए भी अच्छा होता है।
गेंदे का फूल स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और स्किन को ग्लोइंग बनाता है। गेंदे में कुदरती तौर पर एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी होते हैं, जो स्किन को साफ करने में मदद करते हैं और इंफेक्शन से बचाव करने में मददगार हैं। अगर चेहरे पर इस फूल का इस्तेमाल टोनर बनाकर किया जाए, तो बेकार स्किन को निकालने में मदद मिलती है। खासतौर पर सर्दियों में स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए आप गेंदे के फूल का फेस मास्क इस्तेमाल करें। चलिए जानते हैं गेंदे के फूल का फेस मास्क बनाने का तरीका...
गेंदे के फूल का फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
-गेंदा का फूल
-जैतून का तेल
गेंदे के फूल का मास्क कैसे बनाएं
गेंदे के फूल का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले गेंदे के फूलों को धूप में सुखा लें और फिर उनको पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर के मास्क को बनाने के लिए इसमें एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और अच्छे से मिक्स करिए। इसके बाद पेस्ट तैयार हो जाएगा और इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर इस मास्क को लगाने से स्किन ग्लो करने लगेगी। इस पेस्ट को घर में दो से तीन दिनों के लिए स्टोर करके रख सकते हैं। लेकिन इस फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार ही करें।
ये भी पढ़ें:- Beauty Tips: लंबी और घनी पलके चाहते हैं, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS