प्रेग्नेंसी टाइम के लिए स्टाइलिश-कंफर्टेबल ड्रेसेस

प्रेग्नेंसी टाइम के लिए स्टाइलिश-कंफर्टेबल ड्रेसेस
X
प्रेग्नेंसी टाइम में अगर आपको किसी इवेंट, पार्टी या शादी के फंक्शन में जाना है तो ड्रेसअप को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं। मार्केट में आपको कई ऐसी ड्रेस मिल जाएंगी, जो प्रेग्नेंसी टाइम में भी आपके लुक को स्टाइलिश बनाएंगी, साथ ही कंफर्ट भी देंगी।

प्रेग्नेंसी पीरियड, महिलाओं के लिए सबसे खास टाइम होता है। इस समय वे अपना पूरा ध्यान रखती हैं। लेकिन इस दौरान ड्रेसअप को लेकर वे बहुत कॉन्शस नहीं रहती हैं। किसी खास मौके पर भी वह लूज, सिंपल ड्रेस कैरी कर लेती हैं। लेकिन वे चाहें तो प्रेग्नेंसी टाइम में भी ऐसी ड्रेसेस कैरी कर सकती हैं, जो कंफर्टेबल, स्टाइलिश हों। इसके लिए उन्हें फैशन ट्रेंड, ड्रेसअप को टीमअप करने के तरीके पर ध्यान देना चाहिए।

मैक्सी ड्रेस

इन दिनों मैक्सी ड्रेस काफी ट्रेंड में है। आप चाहें तो अपने प्रेग्नेंसी टाइम में इसे ट्राई कर सकती हैं। यह प्रेग्नेंट महिलाओं पर काफी अच्छी लगती है। आप चाहें तो डांगरी ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं। अपनी बेटी को जन्म देने से पहले एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा डांगरी ड्रेसअप में ही नजर आती थीं।

बॉडी हगिंग ड्रेस

इन दिनों महिलाएं बॉडी हगिंग ड्रेस को काफी पसंद कर रही हैं। यह ड्रेस पूरी तरह से बॉडी फिटेड होती है, लेकिन स्ट्रेचेबल होती है। इससे काफी अच्छे से बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया जा सकता है। आप चाहें तो इसे ट्राई कर सकती हैं। आप इसके साथ एक लाइट जैकेट भी टीमअप कर सकती हैं। इसमें आपको काफी कंफर्टेबल, अट्रैक्टिव, स्टाइलिश लुक मिलेगा।

बेल्ट ड्रेस

आप चाहें तो अपने मैटरनिटी पीरियड में बेल्ट ड्रेस भी कैरी कर सकती हैं। इसमें ड्रेस के साथ ही बेल्ट जुड़ा होता है। इसमें आपको काफी कंफर्टेबल, स्टाइलिश लुक मिलता है। इसके अलावा आप बेल्ट कोट ड्रेसेज भी कैरी कर सकती हैं। यह विंटर सीजन के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको काफी अच्छा मैटरनिटी लुक मिलेगा।

फ्लेयर ड्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी इन दिनों मैटरनिटी टाइम को एंज्वॉय कर रही हैं। हाल में ही उन्होंने व्हाइट, पेस्टल ब्ल्यू कलर की फ्लेयर ड्रेस में बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था। तब से यह ड्रेस ट्रेंड में बनी हुई है। आप भी इसे कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको काफी अच्छा लुक मिलेगा, आप स्टाइलिश भी लगेंगी। मार्केट में फ्लेयर ड्रेसेज की एक बड़ी रेंज मौजूद है।

श्रग टॉप विद स्कर्ट

इन दिनों श्रग टॉप फैशन में बना हुआ है। महिलाएं इसे जींस के साथ कैरी करती नजर आ रही हैं। लेकिन अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो श्रग टॉप को स्कर्ट के साथ टीमअप कर सकती हैं। आजकल कई महिलाएं इस लुक को कैरी कर रही हैं।

लहंगा लुक भी है ट्रेंडी

अगर आपको किसी खास इवेंट या शादी में जाना है तो आप लहंगा लुक कैरी कर सकती हैं। इसमें आप लहंगे के साथ ब्लाउज कैरी न करें। इसकी जगह आप शॉर्ट एंब्रॉयडरी कुर्ती पहन सकती हैं। इसमें आपको काफी अच्छा लुक मिलेगा। अकसर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी इस लुक को कैरी करती हैं। यह स्टाइल इन दिनों परफेक्ट मैटरनिटी लुक के लिए भी ट्रेंड में है।

Tags

Next Story