Sunday Special: कम बजट में पार्टनर के साथ विदेश में मनाएं हनीमून, ये रही 5 जगह

Sunday Special: कम बजट में पार्टनर के साथ विदेश में मनाएं हनीमून, ये रही 5 जगह
X
शादी के बाद हर कपल हनीमून (Honeymoon) पर जाना चाहता है, लेकिन कम बजट (Budget) की वजह से विदेश नहीं घूम पाता है, आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम बजट में देश से बाहर जा सकते हैं और अपनी पार्टनर (Partner) के साथ क्वॉलिटी टाइम (Quality time) बिता सकते हैं। आइए जानते हैं पांच ऐसी जगहों के बारे में। जहां आप आसानी से जा सकते हैं और अपने खूबसूरत लम्हों को यादगार बना सकते हैं।

शादी के बाद हर कपल हनीमून (Honeymoon) पर जाना चाहता है, लेकिन कम बजट (Budget) की वजह से विदेश नहीं घूम पाता है, आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप कम बजट में देश से बाहर जा सकते हैं और अपने पार्टनर (Partner) के साथ क्वॉलिटी टाइम (Quality time) बिता सकते हैं। आइए जानते हैं, पांच ऐसी जगहों के बारे में। जहां आप आसानी से जा सकते हैं और अपने खूबसूरत लम्हों को यादगार बना सकते हैं।

1- भूटान (Bhutan) - हनीमून के लिए भूटान एक परफेक्ट जगह है। यह हिमालय और चीन के बीच बसा हुआ है, यहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। यह आपके बजट में होगा और यहां आप काफी इन्जॉय कर पाएंगे।


2- नेपाल (Nepal)

नेपाल भारत का पड़ोसी देश है, जो हिमालय की गोद में बसा हुआ है। यहां भी आप आसानी से जा सकते हैं और अपना हनीमून मना सकते हैं। यहां के हसीन नजारें हनीमून के लिए बेस्ट है। ये आपके बजट में होगा और आप आसानी से इन्जॉय कर पाएंगे।


3- श्रीलंका (Shri Lanka)

हनीमून के लिए श्री लंका जाना भी एक अच्छा ऑप्शन है, यह पहाड़ियों और हरिवादियों से घिरा हुआ है। यहां आप हवाई और समुंद्री मार्ग से पहुंच सकते हैं।



4- दुबई (Dubai)

हनीमून के लिए दुबई जाना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, यहां जाना भी आपके बजट में होगा। यहां आपको जाने के लिए वीजा की जरुरत पड़ेगी। दुबई में कई फिल्मों की शूटिंग होती है और यह घूमने के हिसाब से काफी अच्छा है। हर कोई बुर्ज खलीफा देखना चाहता है। यहां आप हनीमून पर आकर अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं, इसे शॉपिंग का हब भी कहा जाता है।


5- सिंगापुर

सबसे लास्ट में आता है सिंगापुर। यह शहर भारतीयों का पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। ज्यादातर लोग यहां जाना पसंद करते हैं। यहां लोग हनीमून पर तो जाते ही हैं, साथ ही कई लोग परिवार के साथ जाते हैं। यहां अपने पार्टनर के साथ जाना आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।



Tags

Next Story