Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, जानें कब से कब तक रहेगा

Surya Grahan 2021 : आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) पड़ने वाला है। इसका असर करीब चार घंटे तक रहेगा। यह ग्रहण ( Solar Eclipse) भारत को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। यहां आपको सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ बातों के बारे में बताया जा रहा है।
सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan Timing)
विशेषज्ञों के अनुसार, सूर्यग्रण सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 3 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। ऐसे में 4 घंटे 8 मिनट तक सूर्य ग्रहण रहेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा।
इन बातों का रखें ध्यान
-ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिलाओं खास ध्यान रखना चाहिए, उन्हें कोई भी चीज खाने से बचना चाहिए और अपने घर में ही रहना चाहिए ताकि ग्रहण का असर उनके बच्चे पर न पड़े।
-सूर्य ग्रहण लगने से पहले ही आपको सभी खाने-पीने की चीजों में तुलती के पत्ते डालकर रख देना चाहिए।
-ग्रहण के दौरान आपको भगवान की अराधना केवल मन में ही करनी चाहिए, मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- किसी को भी नंगी आंखों से ग्रहण को नहीं देखना चाहिए। इससे आंखें खराब होने का खतरा रहता है।
-ग्रहण के बाद आपको तुरंत पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।
-जब सूर्य ग्रहण खत्म हो जाए तो आपको मंदिर में जाकर दान देना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS