Surya Grahan 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण हुआ खत्म, यहां देखिए देशभर से आईं खूबसूरत झलकियां

Solar Eclipse 2022: 25 अक्टूबर यानी आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) समाप्त हो चुका है। इस आंशिक सूर्य ग्रहण का असर पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के ज्यादातर हिस्सों में दिखाई दिया। अगर इस सूर्य ग्रहण की बात वैश्विक स्तर पर की जाए तो सबसे पहले नॉर्वे में इसकी पहली झलक दिखी। भारतीय समय के मुताबिक 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में यह ग्रहण शुरू हुआ, जो शाम को लगभग 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म हुआ। वहीं भारत में इस आंशिक सूर्य ग्रहण की पहली झलक का नजारा अमृतसर में 4 बजकर 19 मिनट पर दिखाई दिया, इसके बाद राजधानी दिल्ली समेत देश के बाकी हिस्सों में इस आंशिक सूर्य ग्रहण को देखा गया। बता दें कि ग्रहण के चलते देशभर के ज्यादातर बड़े मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए थे, जिनके खुलने का श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार (Surya Grahan 2022 Ki Photos) कर रहे हैं।
यहां देखें देशभर में दिखीं आंशिक सूर्य ग्रहण की खूबसूरत झलकियां:-
अमृतसर में सबसे पहले 4 बजकर 19 मिनट पर दिखा साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का खूबसूरत नजारा।
अमृतसर के बाद देश की राजधानी में 4 बजकर 29 मिनट पर दिखा आंशिक सूर्य ग्रहण और 5 बजकर 42 मिनट पर इसका समापन हो गया है । भारत में इस आंशिक सूर्य ग्रहण का असर लगभग 1 घंटे 40 मिनट तक रहा है।
अमृतसर, दिल्ली के बाद हरियाणा कुरुक्षेत्र में भी आंशिक सूर्य ग्रहण की झलकी देखी गईं। ग्रहण के दौरान पवित्र स्नान का बहुत महत्व होता है, इसलिए श्रद्धालुओं ने ग्रहण के दौरान पवित्र नदियों में डुबकी लगाई।
भारत के भुवनेश्वर, उड़ीसा आंशिक सूर्य ग्रहण को देखा गया, साथ ही लखनऊ में भी लोग इस खूबसूरत नजारे को देख पाए।
पश्चिम बंगाल में भी साल का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण को देखा गया। जहां का वीडियो आप नीचे दिए ट्वीट में देख सकते हैं।
#WATCH पश्चिम बंगाल: आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखा। वीडियो कोलकाता का है जहां खूबसूरत सूर्यास्त देखा गया।#SuryaGrahan pic.twitter.com/yHGN0dkhEL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
बताते चलें कि मन्यताओं के मुताबिक ग्रहण लगने के बाद कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल रखा जाता है:-
- ग्रहण खत्म होने बाद नेगटिव एनर्जी से बचाव के लिए करें गंगा स्नान।
- क्योंकि यह सूर्य ग्रहण था इसलिए आपको ग्रहण खत्म होने के बाद सूरज से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए।
- पूरे घर में और अपने आस पास करें गंगा जल का छिड़काव।
- गंगा जल छिड़कने के बाद ही शुरू करें पूजा-पाठ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS