तान्या को देखते ही दिल दे बैठे थे Bobby Deol, दिलचस्प है दोनों की प्रेम कहानी

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओ में से एक हैं। इन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें गुप्त, सोल्जर और बरसात जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल है। हाल ही में प्रकाश झा द्वारा निर्मित ओटीटी सीरीज 'आश्रम' से बॉबी ने खूब नाम कमाया। हालांकि, अब भी बहुत कम लोगों को उनकी रोमांटिक लाइफ के बारे में पता होगा। पहली बार में ही बॉबी तान्या पर अपना दिल हार बैठे थे। बॉबी और तान्या (Tanya) की दोस्ती कब प्यार में बदली, इसके पीछे दिलचस्प कहानी है।
पहली बार कैफे में मिले थे तान्या और बॉबी
बॉबी देओल और तान्या की लव स्टोरी की शुरुआत एक कैफे में हुई। बता दें कि तान्या अपने फ्रेंड्स के साथ मुंबई के सबसे फेमस होटल प्रेसिडेंट ट्रैटोरिया स्थित इतालवी कैफे गई हुई थीं। उस दौरान बॉबी भी वहां पहुंचे हुए थे। इस दौरान बॉबी ने देखा कि तान्या के सर्कल में बॉबी के भी कुछ दोस्त मौजूद थे। तभी अचानक बॉबी की नजर तान्या पर पड़ी और यही से बॉबी अपना दिल तान्या पर हार बैठे।
बॉबी ने ढूंढ निकाला था फोन नंबर
बॉबी देओल जब तान्या पर पूरी तरह फिदा हो गए। इसके बाद वो उनके साथ डेट पर जाना चाहते थे। इसके लिए बॉबी अक्सर परेशान रहते थे। फिर बॉबी ने तान्या के फोन नंबर के लिए अपने सभी दोस्तों को कॉल किया, फाइनली उन्हें वो अभी मिल गया। ये भी पता चला कि तान्या मशहूर फाइनेंस कंपनी के मालिक देव आहूजा की बेटी हैं। इसके बाद बॉबी ने तान्या को तुरंत कॉल लगाया। तान्या भी बॉबी के प्यार में खुश थीं। जब बॉबी ने तान्या के सामने यह प्रस्ताव रखा तो वो भी इस डेट के लिए आसानी से मान गई।
Also Read: Sushant Singh के हमशक्ल का वीडियो वायरल, राखी सावंत ने किया कमेंट, जानें कौन है वो शख्स
बता दें कि एक बार अबू जानी और संदीप खोसला के साथ हुए एक इंटरव्यू में तान्या ने इस बात का खुलासा किया था कि वो उस समय हैरान हो गई थी, जब आधी रात को बॉबी ने उनको कॉल कर दिया था। तान्या ने फोन उठाकर बॉबी को बोल दिया कि मैं आपसे कल बात करती हूं। तब बॉबी ने कॉल पर कहा था कि तुम नहीं जानती कि मैं कौन हूं। उसी वक्त बॉबी ने तान्या से पहली डेट के लिए भी पूछ लिया था और यही से दोनों के सफर की शुरुआत हुई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS