Teeth sensitivity : ठंडा या गर्म खाने से होती है झनझनाहट तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे तुरंत मिलेगा दांत के दर्द से आराम

कई लोग दांतों में होने में सेंसिटिविटी (Sensitivity) काफी परेशान रहते हैं। ठंडा या गर्म कुछ भी खाते हैं तो तेज झनझनाहट होती है। जब ऐसा होता है तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। अगर आपको भी कभी ऐसा महसूस होता है तो आप घर पर भी अपना इलाज कर सकते हैं। यहां कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में बताया जा रहा है, जिनसे आपको आराम मिलेगा। अगर फिर भी झनझनाहट कम नहीं होती तो आपको डेंटिस्ट के पास जरूर जाना चाहिए। वरना प्रॉब्लम और ज्यादा बढ़ सकती है।
1-नमक का पानी
अगर आपको सेंसिटिविटी महसूस हो रही है तो आप नमक के गुनगुने पानी से कुल्ला कर सकते हैं। ऐसा नियमित रूप से करने आपको काफी राहत मिलेगी।
2- सरसों का तेल की मालिश
दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप अपने दांत और मसूड़ो में सरसों के तेल की मॉलिश करनी चाहिए। इसके लिए आपको सरसों के तेल और नमक का पेस्ट बनाना होगा। इसके बाद आप अपने दांत पर हल्की मसाज कर सकते हैं।
3- नीम का दातुन
नीम में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप नीम की दातुन करते हैं तो इससे आपको सेंसिटिविटी मेें काफी राहत मिलेगी।
4- कच्चा प्याज
दांतों की सेंसिटिविटी से छुटकारा दिलाने के लिए कच्चा प्याज भी आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आप प्याज को काटकर चबा सकते हैं या अपने दांत के नीचे दबा सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS