खुद को मोटिवेट रखने के ये हैं बेहतरीन तरीके, इन बातों पर शुरू कर दें अमल

खुद को मोटिवेट रखने के ये हैं बेहतरीन तरीके, इन बातों पर शुरू कर दें अमल
X
पिछले कुछ दिनों से मेघना का मन अस्थिर है। उसका किसी काम में मन नहीं लग रहा है। कभी वह कंप्यूटर खोलती है, तो कुछ देर बाद उसे बंद करके स्टडी रूम में जाकर कोई किताब खोलकर बैठ जाती है। ऐसी स्थिति से उबरने और खुद को मोटिवेट करने के लिए आपको कुछ बातों पर अमल करना होगा।

पिछले कुछ दिनों से मेघना का मन अस्थिर है। उसका किसी काम में मन नहीं लग रहा है। कभी वह कंप्यूटर खोलती है, तो कुछ देर बाद उसे बंद करके स्टडी रूम में जाकर कोई किताब खोलकर बैठ जाती है। कभी टीवी ऑन कर देखने लगती है, तो कभी म्यूजिक सुनने लगती है। मेघना का यह बिहेवियर साबित करता है कि वह डिमोटिवेटेड फील कर रही है। ऐसा कभी भी हम सबके साथ हो सकता है। ऐसी स्थिति से उबरने और खुद को मोटिवेट करने के लिए आपको कुछ बातों पर अमल करना होगा।

समस्या को पहचानें: आज के दौर में एंग्जायटी, स्ट्रेस, उदासी और असमंजस जैसी मानसिक स्थितियों का शिकार कोई भी हो सकता है। इनसे मन डिमोटिवेट होता है। अगर आप भी इस दौर से गुजर रही हैं तो आपको अपने नॉर्मल रूटीन को फॉलो करने में भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले जरूरी है कि आप अपनी परेशानी को पहचानें और उसे स्वीकार करें। जब आप अपनी परेशानी को समझेंगी तभी उसके निदान की कोशिश कर सकेंगी।

खुद को बिजी रखें: जब मन अच्छा फील ना कर रहा हो तो अपनी हेल्थ को मेंटेन करने और हॉबीज में इंवॉल्व होने की कोशिश करनी चाहिए। कुछ ऐसी क्रिएटिव और मनोरंजक एक्टिविटीज में बिजी होना चाहिए, जो आपके मन को सुकून दे। अपनी हर छोटी सी छोटी उपलब्धि को सेलिब्रेट करें, खुश रहने का प्रयास करें। इससे मन स्थिर होगा और डिमोटिवेशन से निपटने में मदद मिलेगी।

टार्गेट लिस्ट पर नजर रखें: आप जो भी अचीव करना चाहती हैं, उसकी एक टार्गेट लिस्ट जरूर बनाएं। डिमोटिवेटेड होने पर उससे उबरने में यह लिस्ट आपकी बहुत मदद कर सकती है। दरअसल, जब आप अपने टास्क की लिस्ट तैयार करती हैं और प्राथमिकता के हिसाब से उन्हें पूरा करती हैं तो आपको खुशी का अहसास होता है। यह भाव आपको नीरसता से बाहर आने में मदद करता है। इस तरह आपकी हासिल की गई अचीवमेंट और लिस्ट में बचे हुए टार्गेट्स, आपका जोश बढ़ाएंगे, जिससे बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

दूसरों की हेल्प लें: कई महिलाएं इस वजह से डिमोटिवेटेड हो जाती हैं, क्योंकि वे अपना काम समय पर पूरा नहीं कर पाती हैं। इस कारण वे अपनी कार्यक्षमता पर सवालिया निशान लगा देती हैं। जबकि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप हर काम नहीं कर सकती हैं। सबकी कुछ सीमाएं होती हैं। उन्हीं सीमाओं में रहते हुए अपने काम करें। अगर किसी वजह से काम पूरा नहीं कर पा रही हैं, तो किसी की मदद ले सकती हैं। इस तरह आप दूसरों पर भरोसा करना सीख सकेंगी और काम के ओवर बर्डन से खुद को मुक्त कर पाएंगी, जो आपको स्ट्रेस के जाल में फंसने और डिमोटिवेटेड होने से रोकेगा।

बॉक्स

जब महसूस हो स्ट्रेस

-नेचर के करीब कुछ समय बिताएं।

-कहीं घूमने चली जाएं।

- पानी पिएं।

-ठंडे पानी से मुंह धोएं।

-पसंदीदा गाने सुनें।

-पसंदीदा टीवी शो या फिल्मी गाने देखें।

-दोस्तों से अपनी बातें शेयर करें।

परामर्श

शिखर चंद जैन

Tags

Next Story