इन एक्सरसाइज को करने से तेजी से होगा फैट बर्न, कुछ ही दिनों में मिलेगी अट्रैक्टिव बॉडी

इन एक्सरसाइज को करने से तेजी से होगा फैट बर्न, कुछ ही दिनों में मिलेगी अट्रैक्टिव बॉडी
X
खुद को फिट-स्लिम रखने की चाहत अधिकतर महिलाएं करती हैं। इसके लिए कुछ एफर्ट भी करती हैं। लेकिन बैली फैट को बर्न (Fat burns) करना ईजी नहीं होता है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो हम यहां आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज (Exercise) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करने से आप बैली फैट को आसानी से लूज कर सकती हैं।

खुद को फिट-स्लिम रखने की चाहत अधिकतर महिलाएं करती हैं। इसके लिए कुछ एफर्ट भी करती हैं। लेकिन बैली फैट को बर्न (Fat burns) करना ईजी नहीं होता है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो हम यहां आपको 5 ऐसी एक्सरसाइज (Exercise) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें करने से आप बैली फैट को आसानी से लूज कर सकती हैं। सभी महिलाएं (स्पेशली टीनएज और यंगएज) फिट, स्लिम फिगर (Slim Body) की चाह रखती हैं। लेकिन खान-पान में लापरवाही बरतने पर अपने बैली फैट से परेशान रहती हैं। बैली फैट कम करने के लिए बैलेंस्ड डाइट के साथ ही कुछ एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। रेग्युलर एक्सरसाइज करके बैली के आस-पास मौजूद एक्सट्रा फैट बर्न होता है, जिससे वेट कंट्रोल में रहता है।

माउंटेन क्लाइंबर (Mountain Climber)

बैली फैट बर्न करने के लिए माउंटेन क्लाइंबर बहुत यूजफुल एक्सरसाइज है। इसको करने से कंधे, कमर और हिप की मसल्स टाइट होती हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले आप घुटने टेक कर बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ जमीन पर रखें। इसके बाद दोनों पैरों को पीछे की तरफ सीधा कर लें। दाएं पैर को घुटने से मोड़ें, छाती की तरफ लाएं। फिर दाएं घुटने को नीचे करके पैर सीधा कर लें। इसके बाद बाएं पैर के घुटने को मोड़कर छाती की तरफ लाएं। सांस छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं। अब इसी प्रक्रिया को कई बार दोहराएं। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से आप अपने बैली फैट को काफी कम कर सकती हैं।

बाइसाइकिल क्रंचेज (Bicycle Crunch)

रेग्युलर बाइसाइकिल क्रंचेज करके भी आप अपने बैली फैट को आसानी से घटा सकती हैं। इस एक्सरसाइज को जमीन पर लेटकर किया जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आप एक नरम मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। अब दाएं पैर को छाती की तरफ लाएं, बाएं पैर को सीधा ही रखें। इसके बाद बाएं पैर को छाती तक लाएं, दाएं पैर को सीधा रखें। इस दौरान अपने दोनों हाथों को इंटरलॉक करके सिर के नीचे रख लें। कंधों को थोड़ा जमीन से ऊपर उठाकर रखें। आप इस एक्सरसाइज को 10-15 मिनट तक कर सकती हैं। इससे आपके पैरों, पेट और जांघ की मसल्स टोन भी होंगी।

प्लैंक होल्ड (Plank Hold)

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर एक मैट बिछा लें। इस पर पेट के बल लेट जाएं। अपने पैरों को एकदम सीधा रखें। इसके बाद अपनी कोहनी को मोड़ें, हाथों को जमीन पर रखें। फिर हाथों के सहारे अपनी पूरी बॉडी को उठाएं। पैरों की अंगुलियों को जमीन से सटाकर रखें। इस अवस्था में 30-45 सेकेंड तक रहें, फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं। इस एक्सरसाइज को रेग्युलर करके पेट, ग्लूट (नितंब की एक बड़ी मांसपेशी) की मसल्स स्ट्रॉन्ग बनती हैं। बैली फैट भी आसानी से बर्न होता है।

लेग रेज (Leg Raise)

लेग रेज एक्सरसाइज बैली फैट को घटाने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे करने के लिए आप एक मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को जमीन पर सीधा रखें। इसके बाद दोनों पैरों को ऊपर आसमान की ओर उठाएं, साथ में हिप्स भी उठाएं। पैरों को धीरे-धीरे नीचे लाएं, फिर ऊपर ले जाएं। इस दौरान पैरों को जमीन पर ना लगने दें। आप इस एक्सरसाइज को 20 बार दोहरा सकती हैं। इससे पैरों, पेट और हिप्स की मसल्स मजबूत बनती हैं। एक्सट्रा फैट भी बर्न होने लगता है।

बर्पी एक्सरसाइज (Burpee)

आप अपना बैली फैट घटाने के लिए बर्पी एक्सरसाइज की भी प्रैक्टिस कर सकती हैं। यह एक कार्डियो वर्कआउट है। इस एक्सरसाइज को करने से पेट, हाथ, कमर और सीने की मसल्स मजबूत बनती हैं। बर्पी एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले स्क्वॉट की पोजिशन में आ जाएं। इस दौरान अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ें और कमर बिल्कुल सीधी रखें। इसके बाद अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें। फिर हथेली पर वजन डालते हुए पैरों को पीछे की तरफ किक करें, पुशअप की पोजिशन में आ जाएं। इसके बाद दोनों हाथों को ऊपर उठाएं, ऊंचा कूदने की कोशिश करें। फिर अपनी पहली पोजिशन में आ जाएं। आप इस एक्सरसाइज को 5-6 बार दोहरा सकती हैं।

प्रस्तुति: ममता

एक्सरसाइज - अर्जना जैन, फिटनेस एक्सपर्ट

Tags

Next Story