Haunted Places: ये हैं राजस्थान के टॉप 5 हॉन्टेड प्लेस, जाने से कतराते हैं लोग

Haunted Place In Rajasthan: राजस्थान अपने प्राचीन इतिहास के लिए काफी मशहूर है। यहां के राजाओं का एक विराट और अमर इतिहास है, जो आज भी वहां के लोगों को गौरवान्वित करता है। राजस्थान को जितना, भारतीय पर्यटक पसंद करते हैं, उतना ही विदेशी पर्यटक भी पसंद करते हैं। राजस्थान के कल्चर से प्रभावित होकर देश-विदेश के कोनों से लोग यहां घूमने आते हैं। राजस्थान अपने भोजन के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इन सब के इतर राजस्थान में विदेशी आक्रांताओं द्वारा कई बार आक्रमण किए गया, जिसमें भीषण रक्तपात हुआ। ऐसे में असंख्य लोगों की जान चली गई। ऐसी मान्यता है कि आज भी इन लोगों की आत्मा भटक रही। राजस्थान में कई ऐसी जगह है, जिसे भूतिया माना जाता है, जिसका नाम सुनकर लोगों की रूह कांप जाती है। ऐसी जगहों पर लोग जाने से बचते हैं। कई सारे पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स ने भी नेगेटिव एनर्जी को महसूस किया है। आज हम आपको राजस्थान के टॉप 5 हॉन्टेड प्लेस के बारे में बताएंगे।
भानगढ़ का किला
राजस्थान की सबसे डरावनी जगह में भानगढ़ का किला पहले नंबर पर आता है। ये जगह वीरान और सुनसान इलाके में स्थित है, लेकिन पर्यटन स्थल होने के नाते लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बता दें कि शाम 5 बजे के बाद इस किले के अंदर जाने की अनुमति नहीं होती है। ऐसी मान्यता है कि रात के समय में किसी के रोने की आवाज, चूडियों की आवाज और कई तरह की असामान्य घटनाएं होती है।
नाहरगढ़ का किला
जयपुर में अरावली पहाड़ियों के पास ही नाहरगढ़ का किला स्थित है। ये राजस्थान की भूतिया जगह में से एक मानी जाती है। इस किले को सवाई राजा मानसिंह ने अपनी बेटियों के लिए बनवाया था। उनकी मृत्यु के बाद इस किले में कोई नहीं रहता, जिस वजह से इस किले को भूतिया घोषित कर दिया। राजस्थान के लोगों का ऐसा मानना है कि राजा की आत्मा आज भी इस महल में भटकती है।
Also Read: Tourist Places In Up: यूपी घूमने का प्लान बना रहें, तो इन जगहों पर जरूर जाएं
चित्तौड़गढ़ का राणा कुंभा किला
चित्तौड़गढ़ का राणा कुंभा किला राजस्थान की भूतिया जगह मानी जाती है। इस स्थान पर एक गुप्त स्थान भी है, जहां से रोने की आवाजे आती हैं। ऐसी मान्यता है कि इसी किले में रानी पद्मावती ने अपने 700 से अधिक दासियों के साथ जौहर कर लिया था। ऐसा उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी से बचने के लिए किया था।
जगतपुरा
जगतपुरा की सड़कों पर लोगों ने सफेद कपड़ों में चुड़ैलों को घूमते हुए देखा है। लोग बताते हैं कि यहां का राजा बहुत निर्दयी था, जो अपनी प्रजा का सही से भरण पोषण नहीं करता था, जिस वजह से वहां लोग मर रहे थे। माना जाता है कि जो लोग वहां मरे हैं उनकी आत्मा आज भी वहां भटक रही है।
Also Read: Delhi Tourist Place: अगर दिल्ली आए तो इन जगहों पर जरूर जाएं, महत्वपूर्ण है इनका इतिहास
बृज राज भवन
कोटा में स्थित बृज राज भवन राजस्थान की भूतिया जगह में से एक है। यह भवन कभी राजाओं का महल हुआ करता था, लेकिन आज यह एक हेरिटेज होटल में बदल चुका है। यहां पर काम करने वाले लोग कहते हैं कि अक्सर रात में बालकनी में किसी के टहलने की आवाज आती है। अगर कोई रात के समय होटल की छत पर जाने का प्रयास करता है, तो उसे मेजर की आत्मा थप्पड़ मारती है। ऐसा कहा जाता है कि जब सेना में विद्रोह शुरू हुआ, तो उस वक्त मेजर चार्ल्स बर्टन अपने 2 जुड़वा बच्चों के साथ यही पर रहा करते थे। विद्रोह के समय सैनिकों ने महल में घुसकर मेजर और उनके बच्चों की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से लोगों का मानना है कि उनकी आत्मा आज भी यहीं भटकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS