Travel: अगर आप भी चाहते हैं दूसरी दुनिया में घूमना, तो देखें ये स्थान

Travel: दुनिया में बहुत ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना बेहद पसंद होता है। मौका मिलते ही घूमने का प्लान बना लेते हैं, जिसे देखकर लोग उन्हें घुमक्कड़ या यायावर की उपाधि दे देते हैं। आपको भी नई-नई जगहों को एक्प्लोर करना बेहद पसंद है तो आप भारत की इन खास जगहों पर विजिट कर सकते हैं। यहां घूमना आपकी ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बनाने का काम करेगा। तो जानिए इन जगहों के बारे में।
भारत देश न सिर्फ भाषा, संस्कृति और खान-पान, बल्कि प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी विश्व भर में प्रसिद्ध है। आपका मन कर रहा है घूमने का, लेकिन पैसों की हैं मंदी तो मत हो परेशान, क्योंकि हमारे देश की खास बात यह हैं कि ये कम पैसे में भी बहुत सारी खुशियां देता है। इन जगहों पर सैर करने न सिर्फ आप यादें संजो कर लाएंगे, बल्कि आप इन जगहों को देखकर दंग रह जाएंगे। चलिए, जानते हैं इन खास जगहों के बारे में...
नुब्रा वैली
दुनिया के अधिकतर लोगों की ट्रिप लिस्ट में लद्दाख जरूर शामिल रहता हैं। आखिर हो भी क्यों न, इस जगह को भारत का मुकुट कहा जाता है। फूलों की घाटी यानी नुब्रा वैली लद्दाख में स्थित है। इस वैली की खूबसूरती की बात करें तो यह प्रकृति की गोद में है। इसके बारे में कहा जाता है कि लोग इसे देखते ही दूसरी दुनिया में खो जाते हैं।
याना केव्स
याना केव्स कर्नाटक के कन्नड़ जिले में स्थित गोकर्ण में प्रकृति द्वारा बनाई गई बेहतरीन कलाकारियों में से एक है। याना केव्स की बनावट को देख आप हैरान रह जाएंगे और प्रकृति की इस रचना पर आप भरोसा नहीं कर पाएंगे।
पुगा वैली
पुका वैली लद्दाख में करीब 30 किलोमीटर के हिस्से में फैली हुई घाटी है, जिसको देखने के बात आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। इसकी खूबसूरती के आप इस कदर दिवाने हो जाएंगे कि आपको यहां से वापस जाने का मन ही नहीं होगा।
चौली की जाली
अगर आपको भी रॉक पर घूमना पसंद हैं तो आप इस जगह को बिना सोचे हां बोल देंगे। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि यह रोमांच और रहस्यों से भरी हुई हैं। यह चट्टान नैनीताल के मुक्तेश्वर नामक जगह पर स्थित है। इस जगह की चट्टानें सीधी खड़ी हुई हैं, मानो किसी ने इन्हें यहां पर रख दिया है।
गुना केव्स
गुना केव्स तमिलनाडु के कोडाइकनाल में स्थित है। यहां की गुफाओं को लेकर तरह-तरह की बातें कही जाती है। इस जगह की खास बात शोला पेड़ की शाखाएं हैं, जो गुफा के इर्द-गिर्द फैली हुई हैं।
Also Read: बारिश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, पहले ही कर लें ये तैयारियां
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS