अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए पर्यटक ने खर्च किए 71 करोड़ रूपये, निजी कंपनी स्पेस एक्स की यह पहली यात्रा

अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए पर्यटक ने खर्च किए 71 करोड़ रूपये, निजी कंपनी स्पेस एक्स की यह पहली यात्रा
X
यह पहली बार हो रहा है कि कोई निजी कंपनी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाली है। अगर कुछ सही रहा तो स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाली पहली निजी कंपनी बन जाएगी।

जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस(Coronavirus) के संकट से जूझ रहा है। वहीं इसी बीच नासा के अंतरिक्ष यात्री बॉब बेनकेन और डग हर्ली (Bob Bennon And Doug Hurley) अमेरिका की निजी कंपनी स्पेस एक्स(Space X)के बनाए रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष (Space) जा रहे हैं। यह पहली बार हो रहा है कि कोई निजी कंपनी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाली है। अगर कुछ सही रहा तो स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाली पहली निजी कंपनी बन जाएगी।

यह पहला मौका है जब अमेरिका (America) का रॉकेट अपनी जगह से उड़ान भरेगा

एक दशक के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिका (America) का रॉकेट अपनी जगह से उड़ान भरेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2011 में अमेरिका ने यान भेजने बंद कर दिए थे। जिसके बाद से अमेरिकी अंतरिक्ष अभियानों को रूस की उड़ानों का सहारा लेना पड़ता था। वहीं इसका खर्च भी लगातार बढ़ता जा रहा था। इसके बाद नासा ने स्पेस एक्स को बड़ी आर्थिक मदद देकर अंतरिक्ष मिशन के लिए मंजूरी दी है। एलन मस्क की इस कंपनी ने 2012 में पहली बार अंतरिक्ष में अपना कैप्सूल भेजा था।

अंतरिक्ष स्टेशनों को रॉकेट 20 बार सामान पहुंचा चुका है

आपको बता दें कि यह अंतरिक्ष स्टेशनों को रॉकेट 20 बार सामान पहुंचा चुका है। वहीं यह पहली बार है जब यह रॉकेट इंसानों को अंतरिक्ष पर लेकर जा रहा है। 6 बार तक इस रॉकेट के सहारे अंतरिक्ष में जाने की उम्मीद है।

Also Read: क्या आपको भी सफर के दौरान बस या कार में उल्टी आती है, अपनाए ये अनोखे टिप्स

यात्रा पर भेजने से पहले 15 दिनों के लिए क्वारींटीन किया

अंतरिक्ष यात्रा पर जाने वाले बॉब बेनकेन और डग हर्ली को यात्रा पर भेजने से पहले 15 दिनों के लिए क्वारींटीन किया था। वहीं दोनों 12 दिन तक अंतरिक्ष में रहेंगे। इस यात्रा पर जाने के लिए दोनों ने 71-71 करोड़ रूपये खर्च किए हैं।

Tags

Next Story