धरती पर देखनी है जन्नत तो एक बार जरूर घूमें भारत के ये गांव

धरती पर देखनी है जन्नत तो एक बार जरूर घूमें भारत के ये गांव
X
भारत में कई ऐसी जगह हैं जो काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। यह जगह किसी का भी दिल मोह सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको भारत के कुछ गांव बताने जा रहे हैं। जो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं।

बर्फ से ढकी वादियां किसे नहीं पसंद होंगी। इस तरह की खूबसूरज जगह जन्नत से कम नहीं होती हैं। वहीं इस तरह की जगह देखने के लिए ज्यादातर लोग विदेश जाना पसंद करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि भारत में कई ऐसी जगह हैं जो काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। यह जगह किसी का भी दिल मोह सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको भारत के कुछ गांव बताने जा रहे हैं। जो बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं।

स्मित

मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 11 किमी. की दूरी पर पहाड़ों पर यह गांव बसा हुआ है। यहां का कुदरती नजारा हर किसी को भी अपनी और आकर्षित कर सकता है। इस गांव की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां आपतको बिल्कुल भी प्रदूषण नहीं मिलेगा। इस गांव को एशिया का पहला सबसे साफ और खूबसूरत गांव का दर्जा दिया गया है।

खोनोमा

यह गांव कोहिमा से लगभग 20 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह गांव एशिया का सबसे पहला हरा-भरा गांव माना जाता है। इस गांव में करीब 100 प्रजातियों के वन्य प्रणी और जीव-जन्तु मौजूद है। यहां जाकर आप अपनी लाइफ में चल रही परेशानियों से ब्रेक लेकर सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।

Also Read: जानें देश की फेमस दरगाहों के बारे में, इन शहरों में है स्थित

मिरिक

यह खूबसूरत जगह दार्जिलिंग के पश्चिम की ओर समुद्र तल से करीब 4905 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आपको कई प्राकृतिक खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। यहां पर बनी मिरिक झील इस गांव की सुंदरता को और भी बढ़ाने का काम करती हैं। यहां एक सुंदर झील है जो चारों तरफ से देवदार के पेड़ों से घिरी हुई है।

Tags

Next Story