क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे लोकप्रिय चॉकलेट म्यूजियम के बारे में?

क्या आप जानते हैं दुनिया के सबसे लोकप्रिय चॉकलेट म्यूजियम के बारे में?
X
दुनिया में कई बड़े प्रसिद्ध चॉकलेट म्यूजियम हैं। जहां जाकर आप चॉकलेट के इतिहास के बारे में जान सकते हैं। इसके साथ ही आप चॉकलेट के झरने का भी आनंद ले सकते हैं। बच्चों को चॉकलेट म्यूजियम काफी पसंद आएगा। इसी बीच आज हम आपको दुनिया भर के सबसे लॉकप्रिय चॉकलेट म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे हैं।

आपने दुनियाभर के तरह तरह के म्यूजियम के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। दुनिया में कई बड़े प्रसिद्ध चॉकलेट म्यूजियम हैं। जहां जाकर आप चॉकलेट के इतिहास के बारे में जान सकते हैं। इसके साथ ही आप चॉकलेट के झरने का भी आनंद ले सकते हैं। बच्चों को चॉकलेट म्यूजियम काफी पसंद आएगा। इसी बीच आज हम आपको दुनिया भर के सबसे लॉकप्रिय चॉकलेट म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन चॉकलेट म्यूजियम के बारे में।

लिंट होम ऑफ चॉकलेट,स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड में ये म्यूजियम 'लिंट होम ऑफ चॉकलेट' के नाम से प्रसिद्ध है। ये लगभग 65 हजार वर्ग फिट में फैला हुआ है। इस म्यूजियम में लगभग 30 फिट की ऊंचाई वाला एक फव्वारा है जो कि चॉकलेट के आकार में बना हुआ है। इस म्यूजियम में हर चीज चॉकलेट से बनी हुआ है। इसके साथ ही यहां रिसर्च व्यवस्था, चॉकलेट बनाने के क्लास और गिफ्ट की दुकान भी देखने को मिलेंगे।

मुसी लेस सीक्रेट्स डू चॉकलेट, फ्रांस

इस म्यूजियम में आपको सब देखने को मिल जाएगाष यहां थिएटर, चाय की दुकान और गिफ्ट शॉप हैं जो चॉकलेट पास्ता, चॉकलेट सिरका, चॉकलेट बियर और सजावटी प्राचीन चॉकलेट मोल्ड बेचते हैं।

कोलोन चॉकलेट संग्रहालय, जर्मनी

कोलोन चॉकलेट संग्रहालय राइन नदी पर स्थित है। यहां आप चॉकलेट इतिहास से जुड़ी तीन मंजिला इमारत के बारे में जान सकते हैं। यहां मौजूद चॉकलेट फव्वारा लोगों का आकर्षण का क्रेंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले लोगों को स्वादिष्ट चॉकलेट के झरने में वफस डूबो को कर दी जाती है।

Tags

Next Story