Pre Wedding Shoot का कर रहे हैं प्लान तो लिस्ट में शामिल करें ये लोकेशन

शादी का सीजन चल रहा है। हर लड़का और लड़की अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। जिसके लिए वे काफी सारी मेहनत करते हैं। जिसमें प्री वेडिंग शूट भी शामिल है। आज कल प्री वेडिंग शूट का काफी ज्यादा क्रेज है। लेकिन अक्सर लोग इसके लिए लोकेशन को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं। वहीं कपल्स इसके लिए बाहर देश की लोकेशन चूज करते हैं। लेकिन कोरोना के चलते लोगों के लिए बाहर जाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में आज हम आपको भारत की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाकर आप अपना Pre Wedding Shoot शानदार तरीके से करवा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन लोकेशन के बारे में।
राजस्थान
प्री वेडिंग के लिए राजस्थान परफेक्ट जगह है। यहां आपको कई बेहतरीन रोमेंटिक रेगिस्तान और इमारते देखने को मिल जाएंगी। जो आपके प्री वेडिंग शूट पर चार चांद लगाने का काम करेंगीं।
पंजाब
आप प्री वेडिंग शूट के लिए पंजाब का भी प्लान कर सकते हैं। यहां कई रोमेंटिक फिल्में भी शूट की गई हैं। यहां आपको कई ऐतिहासिक स्थल देखने को मिल जाएंगे, जो आपके प्री वेडिंग शूट को और भी बेहतर बना सकते हैं।
Also Read: बहुत कम लोग जानते हैं हरियाणा में स्थित इस जगह के बारे में, पार्टनर के साथ बिता सकते हैं रोमेंटिक पल
अंडमान निकोबार
प्री वेडिंग शूट हो या हनीमून, अंडमान निकोबार को बेस्ट माना जाता है। अगर आप अपने प्री वेडिंग शूट की जगह को लेकर परेशान हैं तो आप अंडमान निकोबार जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां का सूर्यास्त बहुत ही खास होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS