मॉनसून में रोड ट्रिप का आनंद लेने के लिए इन जगहों पर जाने का करें प्लान

मॉनसून शुरू हो चुका है। इस मौसम में मस्ती करने और घूमने फिरने का मजा ही अलग होता है। इसके लिए आप देश के कई जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं। इस मौसम में आप रोड ट्रिप का भी प्लान बना सकते हैं। इसके लिए आज हम आपको देश के ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप रोड ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।
मुंबई से मालशेज
मॉनसून में मालशेज की घाट की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। यहां आपको हरी- भरी हरियाली और खूबसूरत नजारे देखने को मिलता है। यहां जाकर आप कई ऐतिहासिक किलों और झरनों का मजा ले सकते हैं। यहां की खूबसूरत वादियों में जाकर आप अपना सारा तनाव और थकान भूल जाएंगे।
शिलांग से चेरापूंजी
मॉनसून रोड ट्रिप पर जाने के लिए आप शिलांग से चोरापूंजी भी जा सकते हैं। मॉनसून में यहां का मौसम देखते ही बनता है। यहां की खूबसूरती देखकर आप इस जगह के दीवाने हो जाएंगे।
बेंगलुरू से ऊटी
यह जगह बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। वहीं फोटो खींचने के लिए यह जगह बहुत ही प्यारी है। यहां पहाड़ों पर जाकर आप पूरी तरह हरियाली देख सकते हैं।
चंडीगढ़ से कसौली
इस मौसम में चंडीगढ़ से कसौली भी आप रोड ट्रिप प्लान में शामिल कर सकते हैं। यहां जाकर पहाड़ों के सुंदर नजारों का आनंद उठाया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS