Jharkhand : घूमने का कर रहे हैं प्लान तो झारखंड की इस जगह जरूर जाएं, मिलेगा बहुत ही सुकून

Jharkhand : भारत में घूमने के नाम पर ज्यादातर लोगों के दिमाग में गुजरात, हिमाचल, राजस्थान या उत्तराखंड का नाम ही आता है। लेकिन आज हम आपको इन सभी राज्यों से हटकर पूर्वी राज्य झारखंड के धनबाद की और ले जा रहे हैं। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि यह बहुत ही आकर्षक शहर है। यहां एक छोटा सा गांव है, जिसका नाम मैथों है। इस गांव के आसपास ऐसी कई खूबसूरत जगह हैं। जहां घूमने के बाद आप भी इस जगह के दीवाने हो जाएंगे। अगर आप लॉकडाउन में बोर हो गए हैं और घूमने का सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके बहुत काम का है। आज आपको धनबाद और मैंथों गांव के खास पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
बिरसा मुंडा पार्क
यह टूरिस्ट के लिए काफी बेहतरीन जगह है। यह पिकनिक मनाने के लिए भी शानदार डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां आपको पार्क, खेल के मैदान और भी कई सारी चीजे मिल जाएंगी। यह साल 2009 में खोला गया था।
तोपचांची झील
यह सैलानियों के लिए काफी अच्छी जगह है। यह जंगल और पहाड़ों के बीच में है। ज्यादातर लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। यह कृतिम झील है। यहां आपको और भी कई तरह के वन्य जीव मिल जाएंगे। यह धनबाद रेलवे स्टेशन से 36 किलोमीटर दूर है।
मैथन डैम
मैथों गांव में सबसे ज्यादा खूबसूरत जगह है मैथन डैम। यह धनबाद शहर में स्थित है। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ सुकून से समय बिता सकते हैं। आपको बता दें कि इसका निर्माण दामोदर घाटी निगम ने बोरकर नदी पर किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS