बाइक पर घूमने के शौकीन इन जगहों पर एकबार जरूर सैर करने जाएं

बाइक पर घूमने के शौकीन इन जगहों पर एकबार जरूर सैर करने जाएं
X
अक्सर लड़के अपने दोस्तों के साथ बाइक ट्रिप पर जाते हैं। वे सफर के लिए कार या बस का सहारा न लेते हुए बाइक से लंबा टूर करना ज्यादा पसंद करते हैं। बाइकिंग का टेलेंट दिखाने के लिए लड़के जरा सा भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। वहीं अगर आप भी अकेले या फिर दोस्तों के साथ बाइक ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो हम आपको देश के कई खूबसूरत रास्ते के बारे में बताएंगे।

ज्यादातर लड़कों को बाइक पर घूमना काफी पसंद होता है। अक्सर लड़के अपने दोस्तों के साथ बाइक ट्रिप पर जाते हैं। वे सफर के लिए कार या बस का सहारा न लेते हुए बाइक से लंबा टूर करना ज्यादा पसंद करते हैं। बाइकिंग का टेलेंट दिखाने के लिए लड़के जरा सा भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। वहीं अगर आप भी अकेले या फिर दोस्तों के साथ बाइक ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो हम आपको देश के कई खूबसूरत रास्ते के बारे में बताएंगे। जहां आप बाइकिंग का शानदार मजा ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन शानदार जगहों के बारे में।

मुंबई से गोवा

बाइकिंग के शौकीन के लिए मुंबई से गोवा जाना भी एक काफी अच्छा ऑप्शन है। इस सफर के दौरान आप काफी एन्जॉय कर सकते हैं। यह सफर आपका यादगार सफरों में से एक होगा। मुंबई से गोवा 500 किमी दूर है। इस सफर के लिए आपको 10 -15 घंटे लगेंगे।

दिल्ली से लेह

दिल्ली से लेह का बाइक का सफर काफी फेमस है। बाइक ट्रिप के नाम से लोगों के दिमाग से सबसे पहले दिल्ली से लेह का ही ख्याल आता है। यह सफर थोड़ा एडवेंचरस भी है। अगर आप इस सफर पर जाना चाहते हैं तो आपको कम से कम 15 दिनों का समय निकालना होगा।

सिलीगुड़ी से युक्सोम

अगर आप खूबसूरत पहाड़ों को देखना चाहते हैं तो आप तुरंत इस ट्रिप पर निकल पड़ें। यह रास्ता दार्जलिंग और सिक्कम को भी जोड़ता है। यह बाइक ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

भलुकपोंग से तवांग

अगर आप उत्तर पुर्व भारत में सैर करना चाहते हैं तो आप इस सफर को चूज करें। यह ट्रिप आपकी मेमोरेबल ट्रिप होगी। इस सफर के दौरान आपको रास्ते में कई खूबसूरत चीजें देखने को मिलेंगी।

Also Read: जानें सड़क के किनारे रंग बिरंगे माइलस्टोन क्यों लगे होते हैं

शिमला से स्पीति

अगर आप हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों का मजा लेना चाहते हैं तो इस सफर पर निकल पड़ें। इस सफर पर जाने के दौरान आपको कई बाइकर्स भी देखेने को मिलेंगे, जो सफर का मजा ले रहे होंगे। हरियाली से लेकर बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने का मजा ही कुछ और होगा।

Tags

Next Story