Coronavirus: 2 महीने में विदेश से 15 लाख से भी ज्यादा वापस लौटे लोग, ऐसे में बढ़ सकती है परेशानी

Coronavirus: कोरोना वायरस का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसका कोहराम बढ़ता ही जा रहा है। वहीं इससे पीड़ित होने वालों को आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच आपको बताना चाहेंगे कि भारत सरकार पिछले 2 महिनों से विदेश में फंसे भारतीय लोगों को लाने का काम कर रही है। जो अब धीरे धीरे परेशानी का कारण बन रहा है। वहीं बीते 2 महीनों में 15 लाख लोग बाहर देश से भारत लौटे हैं।
वहीं इन 15 लाख लोगों में से बहुत ही कम लोगों को क्वारांटाइन किया गया है। जिस वजह से अब सरकार ने इसको लेकर चिंता जाहिर की है। वहीं हाल ही में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने इस बात की जानकारी दी है कि 2 महीने में 15 लाख से ज्यादा लोग बाहर देश से भारत लौटे हैं और लौटने वाले यात्रियों तथा कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में अंतर प्रतीत हो रहा है।
इन लोगों को निगरानी में न रखने वजह से सरकार की कोरोना से लड़ने की तमाम कोशिशे प्रभावित हो सकती है। वहीं भारत में कोरोना की चपेट में 928 लोग आ चुके हैं। जिसमें 80 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं इस वायरस के कारण 20 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में यह ज्यादा मामले विदेश से लौटे लोगों की वजह से देखने को मिले हैं। बाहर से लौटे लोगों के कोन्टेक्ट में आए लोगों की बाद यह इंफेक्शन इतनी बुरी तरह फैला है।
राजीव गौबा ने बताया कि इमीग्रेशन ब्यूरों द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों से आए लोगों की कोविड-19 की जांच की जानकारियां हैं, उन्होंने माना है कि इस रिपोर्ट में और भारत आए कुल यात्रियों की संख्या में भारी अंतर दिखाई दे रहा है।
ऐसे में जहां लोग लॉकडाउन को फॉलो कर रहे हैं, वही चिंता का बात ये है कि ऐसे कई एनआरआई हैं जिन्होंने अभी तक अपना टेस्ट नहीं करवाया है। ऐसे हालातों में इस वायरस से लड़ना काफी मुश्किल हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS