Dead Sea ऐसा समुद्र है जहां कोई नहीं डूब सकता, जानें इसकी और भी कई खूबियां

बहुत कम लोग जानते होंगे कि एजराइल और जॉर्डन (Israel And Jordon) पर एक ऐसा समुद्र है जिसका पानी किसी भी चीज के काम आ सकता है। इस समुद्र में सिर्फ बैक्टीरिया है और कुछ नहीं। इसके बावजूद भी यह दुनिया के सबसे अनोखे टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। बताया जाता है कि यहां दुनिया भर से तकरीबन 4 मिलियन लोग घूमने आते हैं। इस समुद्र का नाम डेड सी (Dead Sea) है। यह खारे पानी की एक बहुत ही बड़ी झील हैष आपको बता दें कि इस समुद्र का पानी इतना ज्यादा खारा है कि न इसे पिया जा सकता है और न ही इस पानी से पौधों की सिंचाई की जा सकती है (Interesting Facts About Dead Sea)। इसके साथ ही आज हम आपको इस समुद्र से जुड़ी कई अनोखी बाते बताएंगे, जो आपको हैरान कर देंगी (Dead Sea Facts)।
कोई भी समुद्री जीवन नहीं पनप सकता है
इस समुद्र का नाम डेड सी इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें कोई भी समुद्री जीवन नहीं पनप सकता है। इस पानी में इतना ज्यादा नमक है कि कोई भी जलजीवन इसमें नहीं पनप सकता है। चाहें वो मछलियां हो या कोई भी पौधा। इसमें आम सुमद्र के मुकाबले 10 गुना ज्यादा नमक है। इस पानी का मुख्य स्त्रोत जॉर्डन नदी है।
हर साल 1 मीटर के लगभग कम हो रहा है
इसके पानी का स्तर हर साल 1 मीटर के लगभग कम हो रहा है। इसके पीछे का कारण इजराइल और जॉर्डन का अपने अपने तरीके से पानी का इस्तेमाल करना है। यह समुद्र तल से 1,412 फिट नीचे मौजूद है।
इस पानी में कोई भी नहीं डूब सकता है
इस समुद्र की खासियत है कि इस पानी में कोई भी नहीं डूब सकता है। इसमें नमक के कंटेंट बहुत ज्यादा है इस कारण ये नेचुरल बॉयंसी बढ़ात है और शख्स पानी में फ्लोट करने लगता है। जिस कारण यह टूरिस्ट का आकर्षण का केन्द्र है।
पानी स्किन के लिए बहुत ही अच्छा है
कहा जाता है कि डेड सी का पानी स्किन के लिए बहुत ही अच्छा है। स्किन से जुड़ी हर समस्या को इस पानी से ठीक किया जा सकता है। इससे सेल्युलाइट की दिक्कत भी खत्म होती है। क्योंकि इस लेक के पानी में बहुत ज्यादा नमक और मिनरल्स पाए जाते हैं।
Also Read : ब्रिटेन जाने वालों को करना होगा 14 दिन का क्वारंटाइन, नियम तोड़ने पर देने होंगे 1000 ब्रिटिश पाउंड
मिट्टी को स्किन के लिए यूज किया जाता है
इस समुद्र से निकाली गई मिट्टी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह मिट्टी फेसपैक के लिए भी काफी फैमस है। इस मिट्टी को स्किन के लिए यूज किया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS