जानें भारत के प्रसिद्ध मार्केट के बारे में, आज भी हैं ये लोगों तो आकर्षण का केंद्र

लोग कहीं भी घूमने जाएं लेकिन उनके आकर्षण का केंद्र बाजार और खाने पीने की चीजें होती हैं। वहीं आज हम आपको इस लेख में भारत की कुछ अनोखे और फेमस मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आज भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं अगर आप इन राज्यों में जाते हैं तो एक बार इन मार्केट में जरूर जाएं। यहां आपको काफी अनोखी चीजें देखने को मिल सकती हैं। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
मजनू का टीला, दिल्ली
यह दिल्ली का काफी फेमस बाजार है। इसके बारे में कहा जाता है कि ये मार्केट करीब 19वी शताब्दी से पहले की है। यहां आपको तिब्बती हस्तशिल्प,चीनी वॉल हैंगिंग, पेंटिंग और ज्वैलरी जैसी कई अनोखी चीजें देखने को मिल जाएंगी। यहां पर बाहर देश के टूरिस्ट काफी देखने को मिलते हैं। यह मार्केट अपनी अनोखी चीजों के लिए देश- विदेश काफी प्रसिद्ध है।
जोहरी बाजार, जयपुर
पिंक सिटी के नाम से फेमस जयपुर को कौन भला नहीं जानता है। शायद ही ऐसा कोई हो जो राजस्थान जाए और जयपुर घूमकर न आए। जयपुर काफी खास शहर है। जितना यह अपने ऐतिहासिक जगहों के लिए फेमस है, उससे भी कई ज्यादा यहां की मार्केट प्रसिद्ध हैं। इस मार्केट में आपको तरह तरह की ज्वैलरी, फुटवियर, घर के सजावट की जैसी कई चीजें मिल जाएंगी। जिसे आप बिना खरीदे नहीं रह पाएंगे।
इमा मार्केट,मणिपुर
इमा मार्केट मणिपुर की राजधानी इंफाल में है। यह मार्केट मदर्स मार्केट के नाम से भी फेमस है। बताया जाता है कि यह मार्केट 500 साल से भी ज्यादा पुरानी है। यहां तकरीबन 3000 से भी ज्यादा दुकानें हैं, जिसे केवल महिलाएं चलाती हैं। इस मार्केट को देखकर कहा जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS