ये हैं भारत की छिपी जगहें जहां एक बार तो जरूर घूमने जाएं, मिलेगा अलग तरह का सुकून

अक्सर लोग वहीं घूमने जाते हैं जिसके बारे में हर कोई जानता है। लेकिन कई बार इंसान को ऐसी जगह भी घूमने जाना चाहिए। जो बाकी जगहों से थोड़ी अलग हो। इंसान अगर घूमने ही जा रहा है, तो क्यों न वो ऐसी जगह जाए जो नेचर (Nature) के बहुत करीब हो। यकीन मानिए ऐसी जगहों पर जाकर आपको एक अलग तरह की ही सुकून मिलेगा। अगर आप भी ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं तो ये लेख आपके बहुत काम आने वाला है। क्योंकि आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
13 आर्क ब्रिज,केरल
केरल में मुन्नार के अलावा भी कई ऐसी जगहे हैं जहां आप सुकून भरे कुछ पल बिता सकते हैं। केरल में 13 आर्क ब्रिज एक ऐसी जगह है जो आपका दिल मोह सकती है। इसके आसपास भी आपको कई खूबसूरत जगह देखने को मिल जाएगी। यह ब्रिज चट्टान से बना हुआ है।
मौसिनराम,मेघालय
मेघालय एक ऐसा राज्य है जो नेचर के काफी करीब है। यहां मौसिनराम एक ऐसी जगह है जहां आपको चारों तरफ पहाड़ ही पहाड़ दिखाई देंगे। इसके साथ ही आपको यहां काफी हरियाली देखने को मिलेगी। यहां जाने के लिए मॉनसून सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
चिखलदरा,महाराष्ट्र
यह महाराष्ट्र के विदर्भ में स्थित है। यह अपने आप में एक हिल स्टेशन है। यहां आप भीमकुंड, पंचबोल जैसी खूबसूरत जगह भी घूम सकते हैं।
Also Read: घूमने का बना रहे हैं प्लान तो घूम आएं नीमराना की ये खूबसूरत जगहें
मैथों, झारखंड
झारखंड के धनबाद जिले में मैथो मौजूद है। यहां आपको काफी खूबसूरत झीलें और हरे भरे जंगल देखने को मिलेंगे। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ जाकर काफी एन्जॉय कर सकते हैं। यह जगह सूर्योदय और सूर्यास्त के समय और भी काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS