हॉट ब्लून राइड के हैं शौकीन तो एक बार भारत की इन जगहों पर जरुर जाएं

भारतीय अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। वहीं भारत अपने ऐतिहासिक, सांसकृतिक और खाने के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। वहीं कुछ लोग घूमने के साथ एडवेंचरस करने के बहुत शौकीन होते हैं। इसी बीच आज हम आपको भारत के ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां Hot Air Balloon Ride काफी फैमस है।यहां जाकर आप गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी एन्जॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन शहरों के बारे में।
आगरा
आगरा कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट जगह है। यहां आप कम रुपये में फैमिली ट्रिप अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं। यहां आप हॉट एयर बैलून राइड कर सकते हैं। जमीन से 500 मीटर की दूर पर आप इस शहर की खूबसूरती का नजारा देख सकते हैं।
मनाली
मनाली हिमालय की गोद में बना ये शहर काफी ही सुंदर है। दुनिया भर के लोग यहां आना काफी पसंद करते हैं। सुंदर, घने पर्वतों से घिरे इस ठंडे शहर में हॉट बैलून राइड की करने का एक अलग ही एक्सपीरियंस होगा। जमीन से कई मीटर ऊंचाई से आप इस शहर की खूबसूरती का आनंद उठा सकते हैं। वहीं यहां लोगों की सेफ्टी को देखते हुए गुब्बारे को रस्सी से जोड़ा जाता है।
कामशेत
यह मुंबई के लोनावला के पास है। कामशेत में राइडिंग स्पॉट भी बना हुआ है। यहां जाकर आप हॉट बैलून राइड के दौरान आप यहां की सुंदर हरियाली से भरे बाग, झरने, फूलों को आनंद उठा सकते हैं।
गोवा
गोवा में अक्सर लोग बीच के किनारे पार्टी करने आते हैं। लेकिन यहीं आप आसमान में हॉट एयर बैलून की सवारी भी कर सकते हैं। इसी बीच आप यहां राइड के दौरान सन सेट का नजारा देख सकते हैं।
पुष्कर
पुष्कर अपनी संस्कृति के लिए पूरे देश में काफी फैमस है। वहीं आप रेत के बीच ऊंट की सवारी के साथ गर्म हवा के गुब्बारे का मजा भी उठा सकते हैं। यहां आप अलग-अलग प्रकार की मिठाइयों को खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
जयपुर
जयपुर पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां आप अपनी फैमिली के साथ हॉट ब्लून राइड का मजा उठा सकते हैं। वहीं हॉट ब्लून राइड के दौरान आप शाही महल, हवेलियों और ऐतिहासिक किलों के खूबसूरत नजारों को आनंद उठा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS