जानें सड़क के किनारे रंग बिरंगे माइलस्टोन क्यों लगे होते हैं

आपने अक्सर नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे पर सफर के दौरान सड़क के किनारे एक पत्थर लगा हुआ देखा होगा। जिसके ऊपर के हिस्सा का रंग लाल, पीला, हरा, काला, हरा और नीचे के हिस्से का रंग सफेद देखा होगा। इस पत्थर पर शहर का नाम और दूरी लिखी होती है। इस पत्थर माइल स्टोन या मील का पत्थर भी कहा जाता है। वहीं कभी आपने इस बारे में सोचा कि आखिर ये सड़क के किनारे रंग बिरंगे पत्थर क्यों लगे होते हैं। वहीं आपको बता दें कि सड़क के किनारे लगे इन रंग बिरंगे पत्थरों का अलग मतलब होता है। इसी बीच आज हम आपको सड़क के किनारे लगे इन रंग बिरंगे पत्थरों का मतलब बताने जा रहे हैं।
पीला रंग
अगर आप सड़क किनारे जा रहे हैं और आपको माइलस्टोन का ऊपरी हिस्सा पीले रंग का दिखे तो आप समझ जाएं कि आप नेशनल हाईवे पर सफर कर रहे हैं। इस रंग का मतलब होता है कि इस सड़क को केन्द्र सरकार ने बनवाया है और इसकी देख रेख भी उसके पास है।
हरा रंग
अगर आपको सफर के दौरान माइल स्टोन का ऊपरी हिस्सा हरा दिखे तो आप समझ जाएं कि स्टेट हाइवे पर सफर कर रहे हैं। इसकी देखरेख राज्य सरकार के पास है और इसे राज्य सरकार ने बनवाया है।
काला रंग
माइल स्टोन के ऊपरी हिस्से का काला रंग होने का मतलब है कि आप किसी बड़े शहर या जिले की सड़क पर सफर कर रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी जिले के पास है। इस सड़क की टूट फूट या किसी भी तरह की परेशानी होती है तो जिला प्रशासन राज्य सरकार को बताएगा। फिर दोनों मिलकर इसे ठीक करवाते हैं।
लाल रंग
लाल रंग का माइल स्टोन गांव के रोड पर लगाया जाता है। अगर आपको सफर के दौरान मील के पत्थर का ऊपरी हिस्सा लाल दिखाई दे तो आप समझ जाएं कि आप किसी गांव या देहात की सड़क पर हैं। इसकी जिम्मेदारी जिले के पास होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS