Lockdown: लॉकडाउन में घर पर रहकर हो गए हैं बोर तो ऐसे करें दुनिया की सैर

Lockdown: कोरोना (Coronavirus) के कारण देश में लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है। जिस कारण लोग घरों में कैद हैं। वहीं देश में लॉकडाउन हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है(Lockdown In India)। जिस कारण लोगों का घर में रहना काफी मुश्किल हो रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने गर्मी में घूमने के बनाए, लेकिन लॉकडाउन के चलते सभी प्लान कैंसल हो गए हैं। इसी बीच आपकी समस्या का समाधान निकालते हुए हम आपके लिए बेस्ट ट्रेवल शोज लेकर आए हैं(Travel Show)। जिसे देखने के बाद आप काफी रिलेक्स फील करेंगे। तो चलिए जानते हैं उन ट्रेवल शो के बारे में।
वे बैक होम
ये शो हिमालय की यात्रा के बारे में है। इसकेे जरिए आप हिमाचल प्रदेश, लेह और लद्दाख के बर्फ से ढके पहाड़ों की सेर कर सकते हैं। इस शो के होस्ट रोहन ठाकुर, हिमायल के गांव के बारे में कई नई चीज़ें खोजते हैं और आपको भारत की खूबसूरती से रुबरु कराते हैं।
फोर मोर शॉट्स प्लीज
इसमें चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है।इसमें आपको कीर्ति कुल्हारी, मानवी गागरू, बानी जे और सयानी गुप्ता नजर आएंगी। वहीं आप इस शो के जरिए इस्तानबुल की सैर का मौका मिलेगा।
द ट्रिप
द ट्रिप चार लड़कियों की कहानी है। जो खुद की तलाश में रोड ट्रिप पर निकलती हैं। पहले सीजन में, लीसा हेडन, मालिका दुआ, श्वेता त्रिपाठी और सपना पब्बी है। जो अपनी एक दोस्त की बैचलरेट के लिए दिल्ली से थाईलैंड की रोड ट्रिप पर जाती हैं।
कल्कीज ग्रेट एस्केप
इस शो को एक्ट्रेस कल्की केकलिन और उनके पिता जोएल केकलिन ने होस्ट किया है। इसमें आप भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके और वहां के अद्भुत नजारों की सैर कर सकते हैं।
अवे फ्रोम होम
यह एक ट्रेवल शो है। यह शो 8 एपिसोड का है। यह शो एक लड़की के बारे में है। जिसे अंडामान एंड निकोबार आइलैंड से प्यार हो जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS