टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए शुरू किया गया इंतजार आपका अभियान

कोरोना वायरस के चलते कई भारत समेत कई देशो में टूरिज्म पर रोक लगा दी गई थी। वहीं कुछ दिनों पहले यह रोक हटा ली गई है। लोगों ने आना जाना शुरू कर दिया है। इसी बीच मध्यप्रदेश पर्यटन ने टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर इंतजार आपका अभियान शुरू किया है। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश टूरिज्म के ट्वीट के जरिए दी गई है। जिसमें इंतजार आपका टैगलाइन को हैश टैग किया गया है। लोग इस अभियान पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पर्यटन बोर्ड ने किया ट्वीट
पर्यटन बोर्ड ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इनमें से एक का घर हूं। सबसे बड़ी प्रेम कहानियां-सुल्तान बाज बहादुर और रानी रूपमती की। किलों, झीलों और मकबरों का घर, मैंने ताजमहल को भी प्रेरित किया। मैं मांडू हूं। मैं यहां सदियों से रहा हूं और मैं हमेशा यहां रहूंगा, तुम्हारा इंतजार है। वहीं इतजार आपका की टैगलाइन में बताया गया है कि पर्यटन बोर्ड पर्यटकों की वर्तमान स्थिति को समझता है।
टूरिस्ट की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कई दिलचस्प टूर पैकेज भी तैयार किए
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने उज्जैन, पंचमढ़ी, अमरकंटक, बांधवगढ़, कान्हा और मांडू जैसे अन्य टूरिस्ट प्लेस को बढ़ावा देने के लिए इंतजार आपका अभियान शुरू किया है। इसके लिए बोर्ड ने टूरिस्ट की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कई दिलचस्प टूर पैकेज भी तैयार किए गए हैं।
Also Read: भारत की ये जगहें नहीं हैं स्विजरलैंड से कम, प्रकृतिक सौंदर्य का मजा लेना है तो यहां जरूर जाएं
यहां कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं
इसके साथ ही बोर्ड ने दो से तीन रातों की रोड ट्रिप यात्रा कार्यक्रम भी पेश किए हैं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, भीमबेटका, पन्ना नेशनल पार्क, लक्ष्मण मन्दिर, कान्हा नेशनल पार्क, सांची, मांडू, ओंकारेश्वर, पंचमढ़ी और अमरकंटक जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS