इन जगहों पर कभी नहीं थमती बारिश, क्या आप जानते हैं इस बारे में?

इन जगहों पर कभी नहीं थमती बारिश, क्या आप जानते हैं इस बारे में?
X
बहुत कम लोग जानते हैं कि दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां बारिश रुकने का नाम नहीं लेती है। इसी बीच आज हम आपको दुनिया की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बारिश थमने का नाम नहीं लेती है। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

अक्सर बारिश के मौसम को रोमांस के साथ जोड़ कर देखा जाता है। ऐसे में लोग इस मौसम में खूबसूरत रेनफॉल देखने के लिए नई- नई जगहें एक्सप्लोर करते हैं। वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां बारिश रुकने का नाम नहीं लेती है। इसी बीच आज हम आपको दुनिया की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बारिश थमने का नाम नहीं लेती है। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

एमि शान, सिचुआन प्रांत (चीन)

माउंट एमी बौद्ध धर्म के चार पवित्र पर्वतों में सबसे ऊंचा है। यहां पर सबसे ज्यादा बारिश होती है। मॉनसून के समय यहां बादलो की डबल लेयर बनती है। जिसके कारण से बहुत ज्यादा बारिश होती है। हर साल यहां औसतन 8169 mm बारिश होती है।

बिग बोग, मॉई (हवाई)

अपने खूबसूरत प्राकृतिक नजारे की वजह से बिग बोग टूरिस्ट के बीच काफी मशहूर है। यह जगह हरे-भरे जंगलों और झरनों से घिरी हुई है। यहां पूरे साल में औसतन 10,272mm बारिश होती है।

मैट वाइयालीले, कोआई

यहां सालाना औसतन 9763mm बारिश होती है। यहां इतनी बारिश होती है कि विलुप्त ज्वालामुखी के आस पास बारिश से सरफेस इतना गीला और फिसलनभरा हो जाता है कि यहां तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाता है।

कुकुई, मॉई (हवाई)

यहां पर कुकई के माउंटेन में सबसे ज्यादा बारिश होती है। हर साल यहां औसतन 9293 mm बारिश होती है।

Tags

Next Story