रेलवे के इस डिवीजन से चलने वाली सभी रेलगाड़ियों में सफर कर रहे लोगों को हैंड सेनिटाइजर फ्री में मिलेगा

कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को शुरू से ही समय समय पर हाथ धोने के लिए कहा जा रहा है। वहीं इसके लिए लोगों को हैंड सेनिटाइजर का यूज करने की भी सलाह दी जा रही है। वहीं इसी बीच मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन ने हेल्थ हाइजीन से जुडे़ प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी गोदरेज गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड से हाथ मिला लिया है। इसके जरिए ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को फ्री में हैंड सेनिटाइजर दिया जाएगा।
लोग सेफ रहें, इसके लिए यह एक छोटी सी कोशिश
इसके साथ ही कंपनी यहां से चलने वाली ट्रेनों के उन हिस्सों को भी सेनिटाइज करेगी, जहां यात्रियों का एक्सपोजर होता है। वहीं सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन में सीनियर डीसीएम (Sr. DCM) गौरव झा ने बताया कि ट्रेन मे सफर कर रहे लोग सेफ रहें, इसके लिए यह एक छोटी सी कोशिश है।
Also Read: नवंबर तक कोरोना वायरस के हो सकते हैं 1 करोड़ केस, सर्दी में और तेज होगी COVID-19 की रफ्तार : स्टडी
कंपनी की सेनिटाइज स्प्रे से डिसइनफेक्ट किया जाएगा
मुंबई में चलने वाले 370 लोकल ट्रेन और 30 लंबी दूरी की विशेष मेल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को सेनिटाइजर दिया जाएगा। वहीं रेलवे कर्मचारियों को गोदरेज प्रोटेक्ट साबुन बांटा जाएगा। इसके साथ ही मुंबई डिवीजन के सभी टिकट घर को भी कंपनी की सेनिटाइज स्प्रे से डिसइनफेक्ट किया जाएगा। कंपनी के सीईओ सुनील कटारिया का कहना है कि यात्रियों की सेफ्टी के लिए उन्होंने रेलवे से हाथ मिलाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS