घूमने का कर रहे हैं प्लान तो लिस्ट में जरूर शामिल करें कुफरी, मिलेगा भरपूर आनंद

अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप ऐसी जगह को लिस्ट में शामिल करें जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। ऐसे में आप अपनी लिस्ट में शिमला की कुफरी को शामिल कर सकते हैं। यह काफी आकर्षित जगह है। यहां जाकर आप बर्फबारी के साथ काफी प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। पहाड़ों की वादियों में बसा यह शहर आपका दिल मोह लेगा। यहां जाकर आप काफी रीफ्रेश फील करेंगे। इसी बीच आज हम आपको कुफरी से जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस जगह के बारे में।
आपको बता दें कि कुफरी में जहां तक आपकी नजर जाएगी, वहां तक आपको बर्फ ही बर्फ नजर आएगी। यहां जाकर आप चलता आकाश, बर्फ से ढकी ऊंची - ऊंची चोटियां, गहरी घाटियों का आनंद उठा सकते हैं। शिमला के पास समुद्री तल से 2510 मीटर की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश के दक्षिणी भाग में कुफरी स्थित है।
Also Read: Valentine Day 2021: दिल्ली के इन ओपन एयर कैफे पर बिताएं पार्टनर के साथ समय, दिन बनेगा और भी स्पेशल
यहां सर्दियों में कई सारे खेलों को आयोजित किया जाता है। यहां आप स्कीइंग, टोबोगेनिंग जैसी चीजों को काफी एन्जॉय कर सकते हैं। कुफरी ट्रेकिंग के लिए भी काफी जानी जाती है। यहां आपको काफी भीड़ देखने को मिल सकती है।
यह दोस्तों और परिवार के साथ जाने के लिए बेस्ट जगह है। यह एक छोटा शहर है। यहां आप पिकनिक पर जाकर काफी एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप कुफरी जाने का सोच रहे हैं तो आप घुड़सवारी, बंज्जी जंपिंग, रोप क्लाइम्बिंग और जिप लाइनिंग का लुत्फ जरूर उठाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS