घूमने का बना रहे हैं प्लान तो घूम आएं नीमराना की ये खूबसूरत जगहें

घूमने का बना रहे हैं प्लान तो घूम आएं नीमराना की ये खूबसूरत जगहें
X
नीमराना, जयपुर राजमार्ग पर दिल्ली से 122 किली की दूरी पर है। यहां आपको खूबसरत पहाड़ और काफी हरियाली देखने को मिल जाएगी। इसके साथ ही यहां आपको और भी कई खूबसूरत जगहें देखने को मिल जाएंगी। जो टूरिस्ट के आकर्षण केंद्र बनती हैं। यह दिल्ली के पास भी है। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ सुकून भरे कुछ पल बिता सकते हैं। यहां जाने के लिए सितंबर से मार्च बेस्ट मौसम है।

राजस्थान प्रदेश के अलवर जिले में नीमराना स्थित है। यह एक प्राचीन ऐतिहासिक शहर है। यह जयपुर राजमार्ग पर दिल्ली से 122 किली की दूरी पर है। यहां आपको खूबसरत पहाड़ और काफी हरियाली देखने को मिल जाएगी। इसके साथ ही यहां आपको और भी कई खूबसूरत जगहें देखने को मिल जाएंगी। जो टूरिस्ट के आकर्षण केंद्र बनती हैं। यह दिल्ली के पास भी है। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ सुकून भरे कुछ पल बिता सकते हैं। यहां जाने के लिए सितंबर से मार्च बेस्ट मौसम है। आपको बता दें नीमाराना अपने विशाल किले के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। लेकिन शहर में और भी कई ऐसी जगह हैं जहां जाकर आप एन्जॉय कर सकते हैं और वहां की खूबससूरती का आनंद उठा सकते हैं। इस बीच आज हम आपको यहां की फेमस जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

नीमराना फोर्ट

यह दिखने में काफी ज्यादा शानदार है। रोमेंटिक और आनंद से भरा यह किला लोगों के बीच काफी फेमस है। यहां जाकर आपको लगेगा कि आप दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके साथ ही आप यहां जाकर काफी रोयल फील करेंगे। यहां जाने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होता है। यहां जाकर विंटेज कार में सवारी, जिप लाइनिंग टूर, स्पा थेरपी जैसी चीजों का आनंद ले सकते हैं।

सरिस्का नेशनल पार्क

अरावली पहाड़ियों में बसा यह पार्क नीमराना में देखने के लिए खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां आपको घास के मैदान, घने जंगल जैसी चीजें हैं, जो टूरिस्ट को यहां आने के लिए आकर्षित करती हैं। यहां आप सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक घूम सकते हैं। यहां जाकर आप वाइल्डलाइफ स्पॉटिंग, हिलटॉप पर महल से उड़ते हुए गिद्धों और चील के दृश्यों का आनंद, जंगल सफारी का आनंद जरूर उठाएं।

Also Read: यहां जमीन पर नहीं बल्कि दीवारों पर खेती होती है, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

विनय विलास महल

यह अपनी वास्तुशिल्प के लिए देश भर में प्रसिद्ध है। यहा जाकर आपको काफी अच्छा लगेगा। यहां जाकर आप ऐतिहासिक समय के मधुर रहस्यों का एहसास होगा। नीमराना में यह घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां जाने का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। यहां आप शनिवार का दिन छोड़ कर कभी भी जा सकते हैं। यहां जाकर आप राजस्थानी और मुगल वास्तुकला का आनंद, संग्रहालय का भ्रमण और राजाओं की संस्कृति के बारे में जान सकते हैं।

Tags

Next Story