मालदीव्स से भी ज्यादा खूबसूरत है भारत के ये बीच, दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत Beaches में है शामिल

मालदीव्स से भी ज्यादा खूबसूरत है भारत के ये बीच, दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत Beaches में है शामिल
X
बहुत कम लोग यह जानते हैं कि भारत में भी एक ऐसी जगह जो माल्दीव्स (Maldives) के कम खूबसूरत नहीं है। इतना ही नहीं ये पूरी दुनिया में फेमस है। अगर आप गोवा सोच रहे हैं, तो आप लगता हैं। यह खूबसूरत बीच अंडमान का राधानगर है, जो दुनिया के टॉप 10 खूबसूरत बीच में आता है (Top 10 Beach Of World)। वहीं आप भी यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

आपने ज्यादातर सेलिब्रिटी को माल्दीव्स (Maldives) में छुट्टियां मनाते हुए देखा होगा। जिसके बाद कई बार आपके मन में भी यहां जाने का ख्याल आया होगा। वहीं बहुत कम लोग यह जानते हैं कि भारत में भी एक ऐसी जगह जो माल्दीव्स (Maldives) के कम खूबसूरत नहीं है। इतना ही नहीं ये पूरी दुनिया में फेमस है। अगर आप गोवा सोच रहे हैं, तो आप लगता हैं। यह खूबसूरत बीच अंडमान का राधानगर है, जो दुनिया के टॉप 10 खूबसूरत बीच में आता है (Top 10 Beach Of World)। वहीं आप भी यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। इसी बीच आज हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं (India's Most Beautiful Beach)।

यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

अंडमान (Andaman) का राधानगर बीच को 10 खूबसूरत बीच में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं साल 2018 में इसे Top 10 Beaches in Asia की लिस्ट में पहले नम्बर पर रखा गया था। खबरों की मानें तो यह अभी सातवें स्थान पर है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह बीच कितना खूबसूरत होगा कि यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

काफी सुकून के साथ समय बिता सकते हैं

यह सफेद रेत वाला बीच आपको एक दम बाहर के देश के बीच जैसा फील देगा (Place To Visit In India। यहां पानी आपको फिरोजी रंग का देखने को मिलेगा। यहां आपको लोगों की ज्यादा भीड़ भी नहीं दिखेगी। यहां आप काफी सुकून के साथ समय बिता सकते हैं। यह अंडमान के विजयनगर बीच और डॉल्फिन यात्री निवास से 7 किमी की दूरी पर स्थित है। अगर आप अंडमान जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जाना न भूलें।

प्रकृति का खूबसूरत नजारा आपका दिल लुभा लेगा

यह अंडमान के हैवलॉक से 12 किमी की दूरी पर है। यहां आपको चारों तरफ आपको पेड़ ही पेड़ देखने को मिलेंगे। यहा जाकर आपको एक अलग ही सुकून मिलेगा। प्रकृति का खूबसूरत नजारा आपका दिल लुभा लेगा। इसके साथ ही आप यहा सूर्यादय और सूर्यास्त का आनंद उठा सकते हैं।

Also Read: कोरोना महामारी के बीच शुरू हुई लोकल ट्रेन, यात्रियों को इन बातों का पता होना है बहुत जरूरी

अक्टूबर से फरवरी का मौसम बेस्ट है

यहां आप फ्लाइट से भी जा सकते हैं, या फिर आप यहां जाने के लिए सरकारी फेरी भी ले सकते हैं। फेरी में जाने का 1000-2500 रूपये का चार्ज लगेगा।यहां आपको कई एक्टिविटी भी करने को भी मिलेंगी। साथ ही आपको लाइफ गार्ड भी मिलेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि यहां जाने के लिए अक्टूबर से फरवरी का मौसम बेस्ट है। यहां का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।

Tags

Next Story