घूमने का बना रहे हैं प्लान तो एक बार दमन और दीव की खासियत के बारे में भी जान लें

दमन और दीव गुजरात और महाराष्ट्र के पास अरब सागर में स्थित द्वीप समूह है। ये भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। वहीं अगर दमन के इतिहास की बात करें तो यह पुर्तगालियों के कब्जे में था। इस कारण ही पहले इसकी राजधानी गोवा हुआ करती थी। हांलाकि अब दमन और दीव की राजधानी सिलवासा है। गोवा और दमन को 1961 में पुर्तगालियों से मुक्त कराया गया था। वहीं 1987 में अलग से इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया, जिसमें दीव भी शामिल है। आपको बता दें यहां हमेशा खुशनुमा मौसम रहता है। यहां के पार्क टूरिस्ट का दिल लुभा लेते हैं। इसी बीच आज हम आपको यहां से जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं दमन और दीव के बारे में।
दमन और दीव पर 6 बीच हैं
दीव के बीच में नीला रंग का समुद्र आपका दिल जीत लेगा। दीव पर पुर्तगालियों द्वारा बनाए गए बड़े किलों और चर्च को देखा जा सकता है। आपका बता दें कि दमन और दीव पर 6 बीच हैं- देवका बीच, जामपोर बीच, गोमटीमाला बीच, नागोआ बीच, चक्रतीर्थ बीच और वनकभारा बीच।
देवका बीच
सुरक्षा को देखते हुए यहां पर लोगों का नहाना मना है, लेकिन आप यहां पर बैठकर खूबसूरती का नजारा ले सकते हैं। यहां पर पुर्तगाली चर्च भी हैं। बच्चों के लिए इस बीच पर एंटरटेंमेंट के लिए साधन भी हैं।
जामपोर बीच
पिकनिक स्पॉट के लिए यह बीच काफी फैमस है। ये बीच नानी दमन के दक्षिण में स्थित है। यहां से समुद्र का नजारा काफी खूबसूरत दिखता है। पाम के ढेर सारे पेड़ों से सजा ये बीच तैराकी का शौक रखने वालों के लिए बेस्ट प्लेस है।
गोमटीमाला बीच
सुंदर, शांत और सफेद रेत वाले इस बीच में आप तैर भी सकते हैं। ये दीव के मुख्य शहर से सत्ताइस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
नागोआ बीच
नागोआ बीच पर आपको पाम के पेड़ों की लंबी लाइन देखने को मिलेगी। ये दीव से 10 मिनट की दूरी पर है।
Also Read: मालदीव्स से भी ज्यादा खूबसूरत है भारत के ये बीच, दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत Beaches में है शामिल
चक्रतीर्थ बीच
छुट्टियां बिताने के लिए यह बीच अच्छा ऑप्शन है। यह पश्चिमी भारत के शानदार पर्यटन स्थल में शामिल है।
वनकभारा बीच
यहां पर आप तैर सकते हैं। पिकनिट के लिए यह काफी अच्छी जगह है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS