Travel: बारिश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, पहले ही कर लें ये तैयारियां

Travel: बारिश में घूमना हर किसी को पसंद है, लेकिन इसकी तैयारी भी करनी जरूरी है, खासकर जब डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का चलन बढ़ रहा हो। जब आप फैमिली ट्रिप पर जा रहे हो तो अपनी पूरी सुरक्षा का ध्यान रखें। इसके लिए कुछ खास चुनिंदा जगहों पर जाकर आप अपने इस ट्रिप को खास बना सकते हैं।
आइए, जानते हैं कि बारिश में ट्रिप पर जाने से पहले कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए
1. बीमारियों को नजरअंदाज न करें
बाढ़ की वजह से कई बीमारियां फैल रही हैं। दिल्ली में आए बाढ़ को नजरअंदाज न करें। यदि आप हिमाचल, उत्तराखंड या दिल्ली एनसीआर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो उसके लिए पहले से ही सजग रहें। कुछ दवाएं और बाकि प्राथमिक उपचार की चीजें जरूर अपने साथ रखें।
2. आई फ्लू से अलर्ट रहें
आजकल आई फ्लू का दौर चल रहा है। ऐसे में दूसरे अनजान लोगों के संपर्क में आने से बचें। यात्रा के दौरान यथासंभव समय-समय पर हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें, ताकि आप अन्य बीमारियों से भी बचे रह पाएंगे।
3. रेनकोट, छाते की कर लें पैकिंग
मानसून का सीजन चल रहा है, इसलिए रेनकोट और छाते को भी साथ रख लें। इसके अलावा स्लिपिंग बैग और खाना के कुछ इस्टेंट चीजें जैसे- बिस्कुट, नमकीन, नूडल्स आदि भी अपने साथ में रखें।
4. इलेक्ट्रिक केतली को न करे नजरअंदाज
यात्रा में इलेक्ट्रिक केतली काफी जरूरी साबित हो सकती है। खासकर मानसून के वक्त की बात करें तो जरा सा भींगने पर बच्चे और बड़े दोनों बीमार पड़ जाते हैं। सर्दी या जुकाम होने पर केतली का प्रयोग आप काढ़ा बनाने, पानी गर्म करने, चाय बनाने या छोटी-मोटी जरूरतों के लिए कर सकते हैं। इसकी कीमत मात्र 500 रुपए से शुरू है।
5. कपड़ों का रखें ध्यान
आप सदैव सूती, हल्के रंग के प्रिंट वाले कपड़े पहनें। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। साथ ही यदि आपके बच्चे छोटे हैं तो उनका ख्याल रखना बदलते मौसम में बेहद जरूरी हो जाता है। बच्चों के कपड़े हमेशा एक्सट्रा रखें।
इन जगहों पर घूमने जाएं, पूरा साल यादगार बन जाएगा
1. उदयपुर, राजस्थान
उदयपुर राजस्थान का मशहूर शहर है। यह झीलों की खूबसूरती के लिए काफी प्रचलित है। यहां आपको घूमने के लिए सज्जनगढ़ किला, होटल सिटी पैलेस और कई सारी झीलें मिल जाएंगी। साथ ही आप राजस्थान के पारंपरिक खानों का लुफ्त भी उठा सकते हैं।
2. रांची, झारखंड
झारखंड की राजधानी रांची वैसे तो वाटरफॉल के लिए मशहूर है। लेकिन इसके आसपास के पर्यटक स्थलाेें की बात करें तो नेतरहाट सनसेट प्वाइंट के लिए प्रचलित है। इसकी सुंदरता देखते ही बनती है। पतरातू घाटी रांची से महज आधे घंटे की दूरी पर है, यहां का गोल घुमावदार रास्ता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसके अलावा रांची से कुछ मील दूर जोन्हा फॉल, हुंडरू फॉल, पंचघाघ और दशम फॉल की खूबसूरती देखते ही बनती है।
3. शिलांग, मेघालय
भींगी पहाड़ियों में हरियाली का लुफ्त उठाना है तो शिलांग चले जाएं। यहां पहाड़ी मैगी के साथ ठंडे मौसम का आनंद लेना काफी मनोरम होता है।
4. केरल
केरल में मानसून की दस्तक हर साल सबसे पहले होती है। ऐसे में यदि आप भी इसकी खूबसूरती को करीब से देखना चाहें तो अपनी ट्रिप केरल के लिए बुक कर लें। केरल में केले के चिप्स काफी प्रसिद्ध है। यदि आप वहां घूमने जाएं तो उसका स्वाद लेना न भूलें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS