Travel Tips: घूमने-फिरने का बना रहे हैं प्लान तो इन जगहों को ना करें मिस, यहां समुद्र और रेगिस्तान का होता है मिलन

मौजूदा समय में देश के ऐसे कई राज्य हैं, जो गर्मी से तप रहे हैं। इस वजह से ज़्यादातर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों (Mountains) की तरफ़ रुख कर रहे हैं। भारत में ऐसे कई पहाड़ी राज्य हैं, जहां हर साल लाखों टूरिस्ट का जमावड़ा लगा रहता है। इस दौरान कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो वेकेशन पर शांति की तलाश में और कुछ अनूठा एक्सपीरियंस (Experience) करने के लिए जाते हैं।
लेकिन गूगल पर घंटों खंगालने के बाद भी कोई ऐसी जगह नहीं मिल पाती और हम इसी कंफ्यूज़न में रह जाते हैं कि अपनी अगली ट्रिप रेगिस्तान में प्लान करें या फिर समंदर में। खैर, आपकी इस प्रॉब्लम का हम एक सॉल्यूशन (Solution) लेकर आए हैं। आपको अब किसी एक चीज़ को चुनने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि बिना किसी कंप्रोमाइज (compromise) के आप उन दोनों प्राकृतिक अजूबों का एक साथ मज़ा ले सकते हैं।
1. अफ्रीका- सहारा पश्चिम में अटलांटिक महासागर और पूर्व में लाल सागर से टच होता है। इस जगह के आसपास कुछ कसबे भी बसे हुए हैं। लाल और पीले रंग में रंगे, खूबसूरत छोटे घर इस जगह की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। अटलांटिक महासागर और एटलस पर्वत के बीच में सैकड़ों पुराने पत्थर के स्मारक भी हैं।
2. चिली- महासागर और रेगिस्तान यहां उत्तरी चिली के एंटोफ़गास्टा क्षेत्र में मिलते हैं। यह जगह कई नाइट्रेट माइनिंग टाउन से घिरी हुई है। यहां की लहरों से बनी पहाड़ियों और लंबे प्राचीन समुद्र तटों को देखकर आप सच में हैरान रह जाएंगे। चिली का नजारा कपल्स के लिए भी काफी रोमांटिक है। इस क्षेत्र में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक लॉस फ्लेमेंकोस नेशनल रिजर्व में चंद्रमा की घाटी है। यहां की रातें बिल्कुल मैजिकल लगती हैं।
3. अंटार्कटिका- हम आमतौर पर रेगिस्तान को गर्म और ड्राई शब्दों से जोड़ते हैं, लेकिन अंटार्कटिका का ध्रुवीय रेगिस्तान बेहद अलग है। यहां बेहद ठंड रहती है और हर जगह आपको बर्फ ही बर्फ दिखाई देगी। सुनकर आप भी हैरान हो गए होंगे कि रेगिस्तान वाली जगह पर ठंड कैसी, लेकिन ये सच है। एक बर्फीला रेगिस्तान, अंटार्कटिक ध्रुवीय रेगिस्तान
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS