Coronavirus: कोरोना का ताजमहल पर्यटन पर पड़ा असर, इससे पहले तीन बार बंद हो चुका है ताजमहल

Coronavirus: कोरोना के प्रकोप को देखते हुए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। जहां एक तरफ यह खतरनाक वायरस रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। वहीं लोग अपने स्तर तक इससे बचने की हर कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच इस खतरनाक वायरस के चलते 3691 पर्यटन स्थल और 50 स्मारक पूरी तरह से बंद किए जा चुके हैं। इसमें मंदिर, मस्जिद, चर्च सहित सभी UNESCO के अंदर वाले ऐतिहासिक विरासत भी शामिल हैं।
2 लाख से ज्यादा लोग हुए बेरोजगार
आपको बताना चाहेंगे कि यूपी के 745 विरासत स्थल बंद किए जा चुके हैं। वहीं कर्नाटक 506, तमिलनाडु 413 विरासत स्थलों को बंद किया जा चुका है। भारत में सबसे ज्यादा कमाई टूरिज्म के जरिए ही होती है। पर्यटन स्थलों के बंद होने से करीब दो लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। जिसमें गाइड, रिक्शा चलाने वाले और दुकानदार जैसे लोग शामिल हैं। आपको बता दें कि आगरा में 2 हजार गाइड्स 1 हजार से 5 हजार रूपये तक कमाते हैं। इस वायरस के चलते काफी लोग बेरोजगार हो गए हैं। जिसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।
चार बार बंद हुआ है ताजमहल
वहीं हालातों को देखते हुए ताजमहल को भी बंद कर दिया गया है। वहीं इसका असर हर ताजमहल में होने वाले शाहजहां उर्स पर भी पड़ा है। जो इस साल 21 मार्च से 23 मार्च तक होने वाला था। ऐसा पहली बार नहीं है। जब ताजमहल को बंद किया गया है। यह चौथी बार है जब ताजमहल को बंद किया गया है। साल 1942 में ताजमहल को विश्व युद्ध के दौरान पहली बार बंद किया गया था। दूसरी बार ताजमहल को 1971 में पाकिस्तान और भारत के बीच हुए युद्ध के दौरान बंद करना पड़ा था। वहीं तीसरी बार ताजमहल को आगरा में बाढ़ आने के कारण साल 1978 में बंद किया गया था। इस साल यानि 2020 में ताजमहल को कोरोना वायरस के कारण चौथी बार बंद किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS